फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka's former president Ranil Wickremesinghe arrested Latest News Update

Ranil Wickremesinghe: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे गिरफ्तार; सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप

Fri, 22 Aug 2025 02:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 22 Aug 2025 02:25 PM IST
सार

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को उनके कार्यकाल के दौरान सरकारी धन के कथित दुरुपयोग के मामले में गिरफ्तारी के बाद जमानत देने से इनकार करने के बाद जेल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। 76 साल के विक्रमसिंघे को कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट की अदालत की ओर से 26 अगस्त तक रिमांड पर भेजे जाने के बाद शुक्रवार आधी रात के करीब मुख्य मैगजीन रिमांड जेल ले जाया गया।

विज्ञापन
Sri Lanka's former president Ranil Wickremesinghe arrested Latest News Update
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे - फोटो : ANI

विस्तार

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को शुक्रवार को सरकारी धन के कथित दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि 76 वर्षीय विक्रमसिंघे पर सितंबर 2023 में अपनी पत्नी मैत्री के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए इंग्लैंड की यात्रा करने हेतु सरकारी धन का उपयोग करने का आरोप है। पुलिस ने पहले उनके कर्मचारियों से यात्रा खर्च के बारे में पूछताछ की थी।

विज्ञापन


जांच के सिलसिले में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था
पुलिस ने बताया कि श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को शुक्रवार को सरकारी धन के कथित दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। 76 वर्षीय विक्रमसिंघे को आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) मुख्यालय में गिरफ्तार किया गया, जहां उन्हें सरकारी धन के कथित दुरुपयोग की जांच के सिलसिले में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन


इंग्लैंड की यात्रा करने के लिए सरकारी धन का उपयोग करने का आरोप
पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे पर सितंबर 2023 में अपनी पत्नी प्रोफेसर मैत्री के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए इंग्लैंड की यात्रा करने के लिए सरकारी धन का उपयोग करने का आरोप है। आरोप लगाया गया है कि विक्रमसिंघे एक आधिकारिक कार्यक्रम के बाद अमेरिका से लौट रहे थे और अपनी पत्नी के निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सरकारी खर्च पर ब्रिटेन गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई 2022 से सितंबर 2024 तक राष्ट्रपति रहे रानिल विक्रमसिंघे
सीआईडी ने पहले उनके कर्मचारियों से यात्रा खर्च के बारे में पूछताछ की थी। विक्रमसिंघे ने 2024 के अंत तक शेष कार्यकाल के लिए गोटबाया राजपक्षे की जगह राष्ट्रपति पद संभाला था। उन्हें को 2022 के आर्थिक संकट से श्रीलंका को उबारने का श्रेय दिया गया। वह जुलाई 2022 से सितंबर 2024 तक राष्ट्रपति रहे थे। इस अनुभवी राजनेता ने छह बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री के रूप में भी कार्य किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed