फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sri Lanka Prime Minister Mahinda Rajapaksa attended ceremonial reception at Rashtrapati Bhawan

राजपक्षे से बोले पीएम मोदी, उम्मीद है तमिलों की आकांक्षाओं को समझेगा श्रीलंका

Sat, 08 Feb 2020 04:28 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 08 Feb 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
Sri Lanka Prime Minister Mahinda Rajapaksa attended ceremonial reception at Rashtrapati Bhawan
महिंदा राजपक्षे और नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके श्रीलंकाई समकक्ष महिंदा राजपक्षे ने शनिवार को विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत वार्ता की और इस दौरान भारत ने उम्मीद जताई कि श्रीलंका की सरकार वहां के तमिल समुदाय की आकांक्षाओं को समझेगी। वार्ता के दौरान दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की और उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ सहयोग मजबूत करने और आपसी कारोबार एवं निवेश संबंधों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

विज्ञापन


राजपक्षे की भारत यात्रा को अहम माना जा रहा है कि क्योंकि श्रीलंका के राष्ट्रपति के तौर पर 2005 से 2015 तक उनके कार्यकाल में हिंद महासागर स्थित उनके द्वीप देश में चीन की उपस्थिति मजूबत हुई थी जिसने भारत की चिंताएं बढ़ा दीं थी। बातचीत के बाद मीडिया के लिए जारी बयान में पीएम मोदी ने कहा, ‘श्रीलंका में स्थिरता, सुरक्षा और समृद्धि भारत के साथ ही पूरे हिंद महासागर क्षेत्र के हित में है।’
विज्ञापन


श्रीलंका के विकास में भारत भरोसेमंद साझेदार
उन्होंने कहा कि श्रीलंका के विकास में भारत ‘भरोसेमंद साझेदार’ रहा है और वह श्रीलंका की शांति और विकास यात्रा में उसकी सहायता करना जारी रखेगा। लंबे समय से लंबित तमिल मुद्दे पर पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि श्रीलंका सरकार एकीकृत श्रीलंका के भीतर समानता, न्याय, शांति के लिए तमिल लोगों की उम्मीदों को समझेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकवाद के खिलाफ सहयोग मजबूत करने का फैसला
मछुआरों की समस्या पर पीएम मोदी ने कहा कि दोनों पक्षों ने इससे निपटने में मानवीय रुख अपनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘हमने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग मजबूत करने का फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि महिंदा राजपक्षे श्रीलंका के मौजूदा राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के बड़े भाई हैं और पिछले साल नवंबर में प्रधानमंत्री नियुक्त किए जाने के बाद पहली विदेश यात्रा पर शुक्रवार को चार दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे थे।
 

एस. जयशंकर ने महिंदा राजपक्षे से की मुलाकात
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के साथ विकास साझेदारी एवं सुरक्षा सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। पिछले साल नवंबर में श्रीलंका का प्रधानमंत्री बनने का बाद यह उनका पहला विदेश दौरा है।

शनिवार को महिंदा राजपक्षे का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। इस समारोह में पीएम मोदी भी मौजूद रहे। इसके बाद के राजपक्षे ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

भारत और श्रीलंका के आपसी रिश्ते को और मजबूती देने के श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे भारत के दौरे पर आए हैं। महिंदा का यह दौरा चार दिन के लिए होगा, जिसमें वे सेना रक्षा, समुद्री सुरक्षा सहयोग के साथ-साथ अन्य कई क्षेत्रों को लेकर बात करेंगे।


अधिकारियों ने बताया कि श्रीलंका के प्रधानमंत्री और जयशंकर के बीच मुलाकात में रक्षा, सुरक्षा एवं व्यापार संबंधी मुद्दों पर बात हुई। दिल्ली में अपने आधिकारिक दौरे के बाद राजपक्षे वाराणसी, सारनाथ, बोधगया और तिरुपति की यात्रा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed