फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-Sri Lanka: Sri Lankan President Dissanayake meet PM Modi today key issues to be discussed

India-Sri Lanka: श्रीलंकाई राष्ट्रपति दिसानायके ने की पीएम मोदी से मुलाकात; इन अहम मुद्दों पर हुई बातचीत

Mon, 16 Dec 2024 03:00 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 16 Dec 2024 03:00 PM IST
सार

श्रीलंकाई राष्ट्रपति दिसानायके अभी भारत दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच के रिश्चते में और मजबूती के लिए कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन
India-Sri Lanka: Sri Lankan President Dissanayake meet PM Modi today key issues to be discussed
पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलते श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा दिसानायके। - फोटो : PTI

विस्तार

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके तीन दिवसीय भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के अलावा रक्षा, व्यापार और निवेश बढ़ाने के लिए व्यापक बातचीत की। बता दें कि श्रीलंका के राष्ट्रपति बनने के बाद दिसानायके की ये पहली विदेश यात्रा है, जिसके लिए वो रविवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंचे। वार्ता से पहले राष्ट्रपति दिसानायके का राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया गया। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की। 

विज्ञापन


पीएम मोदी और अनुरा दिसानायके की वार्ता को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि दोनों के देशों के बीच व्यापार, निवेश, विकास और सुरक्षा सहयोग को लेकर बात हुई। 
विज्ञापन


जयशंकर ने किया सोशल मीडिया पोस्ट
जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा की शुरुआत में राष्ट्रपति दिसानायके से मुलाकात करके खुशी हुई। श्रीलंका हमारे 'पड़ोस प्रथम' नीति और 'सागर आउटलुक' के लिए अहम है। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी बातचीत से दोनों देशों के बीच विश्वास और सहयोग बढ़ेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसानायके का सोशल मीडिया पोस्ट
इससे पहले राष्ट्रपति दिसानायके ने कहा था कि उन्होंने विदेश मंत्री जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ अपनी बैठकों में पारस्परिक हितों पर उपयोगी चर्चा की। दिसानायके ने एक्स पर लिखा, आज शाम करीब साढ़े पांच बजे नई दिल्ली पहुंचा, जहां मुझे सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन और अन्य अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। आज रात एस. जयशंकर और अजीत डोभाल के साथ आपसी हितों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।


विदेश मंत्रालय का बयान
दिसानायके के भारत दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दिसानायके की यात्रा भारत-श्रीलंका संबंधों को और गहरा करने तथा द्विपक्षीय साझेदारी को गति देने पर केंद्रित होगी। वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed