फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sreesanth interview

'सचिन जैसी पारी खेलने के लिए राजनीति में आया'

Mon, 16 May 2016 03:51 PM IST
दिव्या आर्य/ बीबीसी संवाददाता, कोच्चि, केरल से
दिव्या आर्य/ बीबीसी संवाददाता, कोच्चि, केरल से Updated Mon, 16 May 2016 03:51 PM IST
विज्ञापन
sreesanth interview
क्रिकेट के मैदान से राजनीति के मैदान में कूदे पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत केरल के तिरुवनंतपुरम सेंट्रल विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। श्रीसंत राजनीति में लंबी पारी खेलना चाहते हैं। एर्नाकुलम में वोट डालने के बाद एक खास बातचीत की। उन्होंने कहा, ''जय माता दी, ऐसा हो जाए, जैसे सचिन पाजी ने 20-25 साल लंबी पारी क्रिकेट में खेली, वैसा ही हो जाए या उससे भी बेहतर हो जाए तो भगवान की और लोगों की कृपा होगी।''
विज्ञापन


कांग्रेस के वीएस शिवाकुमार, जो मौजूदा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं और एलडीएफ़ के एंटनी राजू से श्रीसंत को कड़ी टक्कर मिल रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अब तक केरल में विधानसभा या लोकसभा चुनाव में कोई सीट नहीं जीती है।
विज्ञापन


राज्य में मुक़ाबला कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन यूडीएफ और वाम पार्टियों के गठबंधन एलडीएफ के बीच ही होता आया है। इस चुनाव में श्रीसंत को टिकट देकर भाजपा युवा वोटरों को लुभाना चाहती है। श्रीसंत ने विश्वास जताया कि इस बार पार्टी सिर्फ उनकी ही नहीं बल्कि कई और सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में केरल में बीजेपी की भी सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी महीने पूजा भट्ट निर्मित फ‌िल्म 'कैबरे' रिलीज हो रही है, जिसमें ऋचा चड्ढा के साथ श्रीसंत भी नजर आएंगे। कई टीवी रियलिटी शो में भाग ले चुके श्रीसंत की ये पहली बॉलीवुड फ‌िल्म है। चुनाव प्रचार के बीच श्रीसंत एक मलयालम फ‌िल्म की शूटिंग में भी व्यस्त रहे। इसमें वो लीड रोल में हैं।

श्रीसंत ने कहा, "मेरी प्राथमिकता राजनीति ही रहेगी क्योंकि मुझे लगता है कि केरल के लोग बदलाव के हकदार हैं। वो यहां बीजेपी ही ला सकती है।" श्रीसंत के पिता संथकुमारन वाम नेता थे। उनकी कज़िन डॉ। टीएन सीमा सीपीएम से राज्यसभा सांसद हैं।


बीजेपी में शामिल होने की वजह बताते हुए श्रीसंत ने कहा, "वही एक पार्टी है, जहां परिवारवाद नहीं है, कांग्रेस जैसी पार्टियों से अलग यहां काम करने की क्षमता के बल पर अवसर दिए जाते हैं।" भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक श्रीसंत पर साल 2013 की इंडियन प्रीमियर लीग में स्पॉट-फ‌िक्सिंग के आरोप लगने के बाद बीसीसीआई ने उनके क्रिकेट खेलने पर आजीवन पाबंदी लगा दी थी। हालांकि पिछले साल दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें फ‌िक्सिंग के सभी आरोपों से बरी कर दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed