श्रीसंत भी कर रहे आलिया जैसी गलती, ट्विटर पर बने निशाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पॉट फिक्सिंग के चक्कर में क्रिकेट में गच्चा खा चुके एस श्रीसंत की राजनीति में भी गलतियां कर रहे हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर केरल विधानसभा चुनावों में भाग्य आजमा रहे हैं। पार्टी ने उन्होंने तिरुवनंतपुरम सीट से टिकट दिया है। सोमवार को उन्होंने ट्विटर पर केरल के विकास को लेकर अपनी राय जाहिर की थी, हालांकि उन्होंने अपने ट्वीट में केरल को राज्य के बजाय शहर कह दिया।
उन्होंने ट्वीट किया, 'केरल में बदलाव जरूरी है और इस बार वो होगा। हम साथ काम करेंगे तो दुनिया का सबसे शानदार शहर बन जाएंगे।' ट्विटर यूजर ने उनकी गलती को बख्शा नहीं। उन्होंने श्रीसंत को भूगोल का ज्ञान दे डाला, बताया कि केरल शहर नहीं बल्कि राज्य है। हालांकि श्रीसंत अपनी आलोचनाओं पर किसी गंभीर राजनेता की तरह संयम से जवाब देने के बजाय उन्हें ब्लॉक कर दिया।
श्रीसंत का ट्वीट
The change is must in Kerala Nd Iam sure It will happen this time..we can be worlds best city if we all work together..
— Sreesanth (@sreesanth36) April 17, 2016
जवाबी ट्वीट
@sreesanth36 if Kerala is city than India must be state for u 😂😂😂 please hire someone who can write your tweets
विज्ञापन विज्ञापन— Dhruv (@dhruvvijay) April 19, 2016
@sreesanth36 @dhruvvijay @sreesanth36 is going win from TVM and become the Mayor of Kerala! ;)
— Robin (@vsrobs) April 19, 2016
@sreesanth36 Kerala is a state, not a city !!
— Soney (@SoneyPaulson) April 17, 2016