फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sr IPS officer Rahul Sharma inducted as DIG in CBI four SPs promoted

CBI: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राहुल शर्मा सीबीआई में डीआईजी नियुक्त, चार एसपी पदोन्नत

Fri, 26 May 2023 03:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 26 May 2023 03:10 PM IST
सार

कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि हरियाणा कैडर के 2009 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी राहुल शर्मा को पांच साल की अवधि के लिए सीबीआई में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Sr IPS officer Rahul Sharma inducted as DIG in CBI four SPs promoted
सीबीआई - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राहुल शर्मा को सीबीआई में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि पुलिस अधीक्षक के रूप में काम करने वाले चार अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन

 

कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि हरियाणा कैडर के 2009 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी राहुल शर्मा को पांच साल की अवधि के लिए सीबीआई में शामिल किया गया है। चार अधिकारियों अमनजीत कौर, निर्मला देवी एस, अभिनव खरे और अशोक कुमार को सीबीआई में डीआईजी नियुक्त किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कौर, निर्मला देवी एस और खरे 2009 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं जबकि कुमार भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क) के 2006 बैच के अधिकारी हैं। ये अधिकारी पहले से ही जांच एजेंसी में एसपी के रूप में काम कर रहे थे। सीबीआई में डीआईजी के रूप में काम कर रहे राघवेंद्र वत्स का कार्यकाल 17 नवंबर और गगनदीप गंभीर का 24 नवंबर, 2023 तक बढ़ा दिया गया है।
 

विज्ञापन

एक अन्य आदेश में कहा गया है कि एजेंसी में एसपी के रूप में कार्यरत मुरली रंभा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाकर अगले साल सात जुलाई तक कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed