फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Squadron Leader Sumita Yadav participate in Republic Day Parade said it is a matter of pride

Republic Day: गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगी स्क्वाड्रन लीडर सुमिता यादव, बताया गर्व की बात

Wed, 24 Jan 2024 04:35 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 24 Jan 2024 04:35 AM IST
सार

सुमिता यादव ने बैस्टिल डे परेड में भी भाग लिया था, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पेरिस में चैंप्स एलिसीज में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। इस वर्ष के गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने पर संतोष व्यक्त करते हुए, सुमिता यादव ने कहा, 'बैस्टिल दिवस के दौरान सैन्य दल के हिस्से के रूप में विदेशी धरती पर हमारे प्रधानमंत्री को सलामी देना एक गर्व का क्षण था।

विज्ञापन
Squadron Leader Sumita Yadav participate in Republic Day Parade said it is a matter of pride
सुष्मिता यादव - फोटो : ANI

विस्तार

पिछले साल जुलाई में पेरिस में बैस्टिल डे परेड में मार्च करने वालीं भारतीय वायु सेना अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर सुमिता यादव इस साल के गणतंत्र दिवस परेड में भी हिस्सा ले रही हैं। सुमिता यादव ने बैस्टिल डे परेड में भी भाग लिया था, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पेरिस में चैंप्स एलिसीज में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। 

विज्ञापन


इस वर्ष के गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने पर संतोष व्यक्त करते हुए, सुमिता यादव ने कहा, बैस्टिल दिवस के दौरान सैन्य दल के हिस्से के रूप में विदेशी धरती पर हमारे प्रधानमंत्री को सलामी देना एक गर्व का क्षण था। साथ ही यह अधिक गर्व की बात भी है कि इसमें मुझे शामिल होने का अवसर मिल रहा है। 
विज्ञापन


खुद को बताया भाग्यशाली
सुमिता यादव ने आगे कहा कि उन्हें गणतंत्र दिवस पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति की उपस्थिति में हमारे सर्वोच्च कमांडर को सलाम करने का मौका मिल रहा है, जो कि उनके लिए अधिक गर्व की बात है। उन्होंने कहा, 'बहुत से लोगों को यह अवसर नहीं मिलता है और मैं इस अद्वितीय अवसर को पाकर खुद को भाग्यशाली मानता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि स्क्वाड्रन लीडर सुमिता यादव भारतीय जनसंचार संस्थान(आईआईएमसी) की पूर्व छात्रा हैं और भारतीय वायु सेना में शामिल होने से पहले एक पत्रकार के रूप में काम करती थीं।उन्होंने आगे बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में, पहली बार, एक पूर्ण महिला त्रि-सेवा दल भाग लेगा, जिसमें सेना की सैन्य पुलिस की महिला टुकड़ियों के साथ-साथ अन्य दो सेवाओं की महिलाएं भी शामिल होंगी।

इस वक्त शुरू होगी परेड
गणतंत्र दिवस परेड 26 जनवरी को सुबह 10:30 बजे विजय चौक से कर्तव्य पथ तक शुरू होगी। परेड कमांडर दिल्ली एरिया कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार होंगे। पहली बार, पूरी तरह से महिला त्रि-सेवा दल परेड में भाग लेगा, जिसमें सेना की सैन्य पुलिस की महिला टुकड़ियों के साथ-साथ अन्य दो सेवाओं की महिलाएं भी शामिल होंगी।


देशभर की 250 प्राथमिक कृषि ऋण समितियों के अध्यक्ष देखेंगे परेड
केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देशभर की 250 प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) के अध्यक्ष और उनके परिजन भारत सरकार के विशेष अतिथि के तौर पर इस बार कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड 2024 के साक्षी बनेंगे। मंत्रालय के मुताबिक पैक्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहकार से समृद्धि की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के पैक्स को लेकर 54 से ज्यादा अहम पहलें की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed