Sputnik light: रूस की कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक लाइट भारत में अगले महीने होगी लॉन्च
रूस की ओर से कहा गया है कि स्पुतनिक लाइट भारत में अगले महीने लॉन्च की जाएगी। भारत में पहले ही स्पुतनिक V वैक्सीन दी जा रही है।
विस्तार
Sputnik light COVID vaccine to be launched in India by December: Kirill Dmitriev, CEO, Russian Direct Investment Fund pic.twitter.com/Ybjmsi6yfS
— ANI (@ANI) November 24, 2021विज्ञापन
दिसंबर से प्रोडक्शन होगा शुरू
भारत में पहले से ही स्पुतनिक-वी वैक्सीन दी जा रही है। इससे पहले बीते दिनों किरिल दिमित्रीव ने बताया था कि भारत में स्पुतनिक का उत्पादन इस साल सितंबर से शुरू किया जाएगा। भारत में हर साल 30 करोड़ स्पुतनिक डोज बनाने की योजना बन रही है। इस साल दिसंबर अब से स्पुतनिक-वी का प्रोडक्शन शुरू होने से भारत को एक और वैक्सीन अधिक मात्रा में मिलने की उम्मीद है।
सरकार ने दी थी निर्यात की इजाजत
सरकार ने अक्टूबर महीने में घरेलू स्तर पर निर्मित रूस की सिंगल डोज वाली कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक लाइट के निर्यात की इजाजत दी थी। समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय दवा कंपनी हेटेरो बायोफार्मा लिमिटेड को रूस को स्पुतनिक लाइट की 40 लाख डोज निर्यात करने की अनुमति दी गई थी। फिलहाल इस वैक्सीन को अभी भारत में आपात इस्तेमाल की मंजूरी नहीं दी गई है।