{"_id":"63fcde8a26b036c1a90cbfe3","slug":"spicejet-plane-makes-emergency-landing-in-kolkata-after-pilot-spots-broken-engine-blade-updates-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"SpiceJet: स्पाइसजेट के विमान के इंजन का ब्लेड टूटा पाया गया, कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
SpiceJet: स्पाइसजेट के विमान के इंजन का ब्लेड टूटा पाया गया, कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई
Mon, 27 Feb 2023 10:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 27 Feb 2023 10:17 PM IST
सार
अधिकारियों ने बताया कि यात्री सुबह सात बजकर 10 मिनट पर दूसरे विमान से बैंकॉक के लिए रवाना हुए। खराब इंजन ब्लेड वाले विमान की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
स्पाइस जेट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बैंकॉक जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान की सोमवार तड़के कोलकाता हवाईअड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पायलट ने इंजन का ब्लेड टूटा हुआ देखा, इसके बाद विमान को कोलकाता में उतारना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट SG83 बोइंग 737 ने 178 यात्रियों और छह चालक दल के सदस्यों के साथ कोलकाता हवाई अड्डे से बैंकाक के लिए सुबह लगभग 1.09 बजे उड़ान भरी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कुछ मिनट बाद पायलट ने देखा कि बाएं इंजन का एक ब्लेड टूटा हुआ है। जल्द ही उन्होंने हवाई यातायात नियंत्रण से संपर्क किया और कोलकाता हवाई अड्डे पर दमकल गाड़ियों, एंबुलेंस और सीआईएसएफ की आपातकालीन टीमों के साथ एक पूर्ण आपात स्थिति घोषित कर दी गई।
विज्ञापन
हवाईअड्डे के अधिकारियों ने बताया कि विमान ने देर रात एक बजकर 27 मिनट पर आपातकालीन लैंडिंग की। सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने कहा कि पूर्ण आपात स्थिति रात दो बजे समाप्त कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि यात्री सुबह सात बजकर 10 मिनट पर दूसरे विमान से बैंकॉक के लिए रवाना हुए। खराब इंजन ब्लेड वाले विमान की जांच की जा रही है।
विज्ञापन