फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SpiceJet in Financial Trouble: DGCA Increases Oversight, Government on Alert

विमानन: स्पाइसजेट को लेकर सरकार अलर्ट, वित्तीय संकट के बीच DGCA ने बढ़ाई निगरानी; जानें पूरा मामला

Tue, 22 Sep 2026 06:21 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 22 Sep 2026 06:21 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय उड़ान में तीन विदेशी यात्रियों के बिना जरूरी इमिग्रेशन जांच के पहुंचने के मामले में सरकार ने एयर इंडिया के एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। केंद्रीय मंत्री नायडू ने कहा,यात्रियों की सुविधा बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है, लेकिन सुरक्षा और इमिग्रेशन प्रक्रिया से समझौता नहीं किया जा सकता।
 

विज्ञापन
SpiceJet in Financial Trouble: DGCA Increases Oversight, Government on Alert
स्पाइसजेट - फोटो : ANI

विस्तार

आर्थिक संकट से जूझ रही स्पाइसजेट की वित्तीय और परिचालन स्थिति पर सरकार की नजर है। नागरिक विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने मंगलवार को कहा कि डीजीसीए के जरिए एयरलाइन की वित्तीय स्थिति और संचालन की जांच की जा रही है। सरकार एयरलाइन के साथ लगातार बातचीत कर रही है, लेकिन निजी कंपनी होने के कारण सीधे दखल की एक सीमा है।

विज्ञापन


मंत्री नायडू ने बताया, सरकार स्पाइसजेट को 150 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद पहले ही दे चुकी है। अब एयरलाइन को बैंकों के साथ मिलकर अपनी वित्तीय स्थिति सुधारने का रास्ता निकालना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यात्रियों को परेशानी से बचाना और उड़ानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन


स्पाइसजेट की मुश्किलें केवल वित्तीय स्थिति तक सीमित नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक, एयरलाइन ने पिछले साढ़े तीन महीने से कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं किया है। कंपनी अक्टूबर के मध्य तक परिचालन में सुधार की उम्मीद कर रही है। इसके लिए 20 विमान वेट-लीज पर लेने की तैयारी है। एयरलाइन के वरिष्ठ अधिकारी फंड जुटाने के विकल्पों पर भी काम कर रहे हैं। वहीं, स्पाइसजेट को आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना 5.0 के तहत 350 करोड़ रुपये मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमिग्रेशन चूक में एयर इंडिया का कर्मचारी निलंबित
अंतरराष्ट्रीय उड़ान में तीन विदेशी यात्रियों के बिना जरूरी इमिग्रेशन जांच के पहुंचने के मामले में सरकार ने एयर इंडिया के एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। केंद्रीय मंत्री नायडू ने कहा,यात्रियों की सुविधा बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है, लेकिन सुरक्षा और इमिग्रेशन प्रक्रिया से समझौता नहीं किया जा सकता। इसके पूर्व मंत्रालय ने एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जांच में सामने आया कि यात्रियों को एयरपोर्ट के तय रास्ते से ले जाने की जिम्मेदारी संभाल रहे एयर इंडिया कर्मचारी ने तय प्रक्रिया का पालन नहीं किया। इसके बाद कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed