फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SpiceJet flights full despite damage to accidents

SpiceJet flights: 24 दिन में नौवीं बार, अब नोज व्हील में गड़बड़ी से स्पाइसजेट की उड़ान में देरी

Wed, 13 Jul 2022 05:46 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 13 Jul 2022 05:46 AM IST
सार

आंकड़े खुद में पूरी दास्तां बयां कर रहे हैं। इनसे साफ है कि स्पाइसजेट हमेशा से थी और आगे भी देश की सबसे अधिक पसंद की जाने वाली विमानन सेवा रहेगी।

विज्ञापन
SpiceJet flights full despite damage to accidents
स्पाइजेट - फोटो : Instagram

विस्तार

स्पाइसजेट का एक और विमान तकनीकी खराबी के कारण उड़ान नहीं भर सका। दुबई से मदुुरै के बोइंग बी737 मैक्स विमान के नोज व्हील में गड़बड़ी के चलते सोमवार को उड़ान से रोक दिया गया। बीते 24 दिन में नौवीं बार स्पाइसजेट की उड़ान में तकनीकी गड़बड़ी हुई है।

विज्ञापन


एयरलाइंस ने दूसरा विमान मुंबई से दुबई भेजा, जिसने मदुरै की उड़ान भरी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। तकनीकी खामियों के चलते महानिदेशालय ने छह जुलाई को ही एयरलाइंस को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। एजेंसी
विज्ञापन


वहीं, स्पाइसजेट की उड़ानों में लगातार तकनीकी खामियों के हादसों के बावजूद जुलाई में विमानन कंपनियों से यात्रा करने वालों में कमी नहीं आ रही। विमानन कंपनी के एक बयान के मुताबिक उसकी ऑक्यूपेंसी दर जिसे पैसेंजर लोड फैक्टर भी कहते हैं, 1 जुलाई से 11 जुलाई के बीच 80 फीसदी से अधिक रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के चेयरमैन व एमडी अजय सिंह ने कहा, यात्रियों ने जो विश्वास और भरोसा हम लोगों में दिखाया है उसके लिए मैं उनका आभारी हूं। आंकड़े खुद में पूरी दास्तां बयां कर रहे हैं। इनसे साफ है कि स्पाइसजेट हमेशा से थी और आगे भी देश की सबसे अधिक पसंद की जाने वाली विमानन सेवा रहेगी। जहां अन्य विमानन कंपनियों का पीएलएफ 70 से 80 फीसदी रहा वहीं 1 जुलाई से 11 जुलाई तक स्पाइसजेट का पीएलएफ 83.1 से 86.6 फीसदी तक गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed