फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   speedy coronavirus vaccination could help reduce the upcoming covid 19 third wave, can achieve 9 percent gdp

अनुमान: तेजी से टीकाकरण हो तो रुक सकती है कोरोना की तीसरी लहर, नौ फीसदी से अधिक विकास दर हासिल कर सकता है देश

Wed, 19 May 2021 05:43 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 19 May 2021 05:43 PM IST
सार

देश में टीकाकरण काफी धीमी गति से चल रहा है, लेकिन अगर इसे तेज किया जा सके तो न केवल कोरोना की तीसरी लहर को आने से रोका जा सकेगा, बल्कि 9 प्रतिशत से भी ज्यादा की जीडीपी ग्रोथ हासिल की जा सकेगी...

विज्ञापन
speedy coronavirus vaccination could help reduce the upcoming covid 19 third wave, can achieve 9 percent gdp
टीकाकरण केंद्र के बाहर लगी कतार - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

देश में अब तक 18.58 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। लेकिन 135 करोड़ से ज्यादा आबादी वाले देश के लिए वैक्सीनेशन की यह रफ्तार बेहद धीमी है। अगर इस रफ्तार से लोगों को वैक्सीन दी जाती रही तो पूरे देश को वैक्सीन देने में सालों लग सकते हैं। लेकिन इसके बाद भी विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगर वैक्सीनेशन की गति को बढ़ाया जा सके तो इससे न केवल कोरोना की तीसरी लहर को आने से रोका जा सकता है, बल्कि नौ प्रतिशत की वृद्धि दर भी हासिल की जा सकती है।

विज्ञापन

पीएचडी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के सेक्रेटरी जनरल सौरभ सान्याल ने अमर उजाला से कहा कि कोरोना की तीसरी लहर आने और इसके कारण होने वाले नुकसान की आशंका को लेकर अभी भी विशेषज्ञ एकमत नहीं हैं। इसके बाद भी, तेज वैक्सीनेशन से संक्रमण दर में कमी लाकर कोरोना की तीसरी लहर को आने से रोका जा सकता है। देश में जिस गति से वैक्सीनेशन कार्यक्रम चल रहा है, अनुमान है कि अक्टूबर-नवंबर तक हम देश की बड़ी आबादी को वैक्सीन दे चुके होंगे। भारी वैक्सीनेशन से अगर कोरोना की तीसरी लहर आती भी है तो इसका असर बहुत सीमित होगा।

सौरभ सान्याल ने कहा कि कोरोना संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन मिलते जाने से यह और कम होती जायेगी। इससे देश के अनेक हिस्सों में लॉकडाउन को कमजोर किया जायेगा। इससे आर्थिक गतिविधियां ज्यादा तेजी से खुलेंगी और देश की अर्थव्यवस्था एक बार फिर पटरी पर दौड़ने लगेगी। केंद्र सरकार से लेकर औद्योगिक संगठन इसको लेकर लगातार जागरूक हैं।

पहले अनुमान लगाया गया था कि देश वित्त वर्ष 2021-22 में 12 फीसदी तक जीडीपी ग्रोथ हासिल कर सकता है। लेकिन देश के अनेक हिस्सों में लॉकडाउन लगने से इसमें कमी आई है। अब जिस तरह की परिस्थितियां बन रही हैं, देश नौ फीसदी के आसपास की जीडीपी वृद्धि की विकास दर हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे विशाल देश के लिए यह वृद्धि दर भी संतोषजनक कही जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूकता का भी लाभ

देश को केवल वैक्सीनेशन का ही लाभ नहीं मिलेगा, बल्कि लोगों में इसके प्रति आई जागरूकता भी देश को बड़ा लाभ पहुंचाएगी। पहली लहर में देश ज्यादा आशंकित था जिसके कारण जनहानि ज्यादा नहीं होने पाई, लेकिन दूसरी लहर में लोग ज्यादा लापरवाह हो गये। यही कारण है कि दूसरी लहर में देश को भारी जनहानि का सामना करना पड़ा।

लेकिन अब लोग इसकी आक्रामकता के प्रति ज्यादा सतर्क हैं। लोग समझ रहे हैं कि उनकी लापरवाही की कितनी भारी कीमत उन्हें चुकानी पड़ सकती है। कंपनियों में कामकाज करने वाली जगहों पर भी सतर्कता बढ़ाई गई है। श्रमिकों के रहने से लेकर काम करने तक की सभी जगहों पर संक्रमण से बचने के उपाय ज्यादा कारगर तरीके से लागू किये जा रहे हैं। देश को इन सभी परिस्थितियों का लाभ मिल सकता है।

लॉकडाउन का असर

पहले लॉकडाउन से देश ने बहुत कुछ सीखा है। यही कारण है कि इस बार देशव्यापी लॉकडाउन की बजाय सीमित क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं को छूट देते हुए लॉकडाउन लगाया गया है। इससे पेट्रोल-डीजल, मेडिकल क्षेत्र और परिवहन के कई साधन चल रहे हैं। आवश्यक गतिविधियों के लिए ट्रांसपोर्टेशन भी जारी है। इससे अर्थव्यवस्था में गति बनी हुई है और देश को इसका लाभ मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed