फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Speeding Creta SUV Kills a four years old Boy In Mumbai Teen Driver Arrested news in hindi

Maharashtra: तेज रफ्तार कार ने चार साल के मासूम को मारी टक्कर, मौके पर ही गई जान; 19 वर्षीय शख्स गिरफ्तार

Sun, 22 Dec 2024 01:25 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 22 Dec 2024 01:25 PM IST
सार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पिछले हफ्ते बताया था कि महाराष्ट्र उन राज्यों में शामिल है, जहां पांच वर्षों में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं हुई।

विज्ञापन
Speeding Creta SUV Kills a four years old Boy In Mumbai Teen Driver Arrested news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र के मुंबई में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यह हादसा वडाला इलाके में अंबेडकर कॉलेज के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि पीड़ित का परिवार सड़क पर रहता था और उसके पिता एक श्रमिक है। आरोपी की पहचान 19 वर्षीय संदीप गोले के तौर पर की गई है, जो विले पार्ले का निवासी है। वह हुंडई क्रेटा चला रहा था।
विज्ञापन


यह घटना मुंबई में बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) द्वारा संचालित इलेक्ट्रिक बस के पैदल यात्रियों और वाहनों के बीच टक्कर के कुछ दिन बाद घटी। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी और 42 घायल हो गए थे। इस टक्कर में 20 वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। यह घटना नौ दिसंबर को कुर्ला में घटी थी। 
विज्ञापन


केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पिछले हफ्ते बताया था कि महाराष्ट्र उन राज्यों में शामिल है, जहां पांच वर्षों में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं हुई। विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से प्राप्त आंकड़ों पर आधारित रिपोर्ट से पता चला है कि 2018-2022 के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में पूरे भारत में सात लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक सड़क दुर्घटना में मौतें हुई हैं। अबतक 1,08,882 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद तमिलनाडु में 84,316 और महाराष्ट्र में 66,370 लोगों की मौत हुई है। 


संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed