फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Speculation on Rahul gandhi statements in Parliament: rajnath singh said Rahul insulted the country in London

राहुल के बयान पर संसद में हंगामा: राजनाथ बोले- राहुल गांधी ने देश का अपमान किया, गोयल बोले- सदन से माफी मांगें

Mon, 13 Mar 2023 12:26 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 13 Mar 2023 12:26 PM IST
सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इसी सदन के सदस्य राहुल गांधी ने लंदन में भारत का अपमान किया है। मैं मांग करता हूं कि उनके बयानों की इस सदन के सभी सदस्यों द्वारा निंदा की जानी चाहिए और उन्हें सदन के सामने माफी मांगने के लिए कहा जाना चाहिए। 

विज्ञापन
Speculation on Rahul gandhi statements in Parliament: rajnath singh said Rahul insulted the country in London
लोकसभा में राहुल गांधी के बयान पर हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंदन में राहुल गांधी के दिए बयान पर लोकसभा और राज्यसभा में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। भाजपा सांसदों ने एक स्वर में राहुल गांधी पर निशाना साधा। सभी ने मांग उठाई की राहुल गांधी को देशवासियों और सदन से माफी मांगनी चाहिए। लोकसभा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इसी सदन के सदस्य राहुल गांधी ने लंदन में भारत का अपमान किया है। मैं मांग करता हूं कि उनके बयानों की इस सदन के सभी सदस्यों द्वारा निंदा की जानी चाहिए और उन्हें सदन के सामने माफी मांगने के लिए कहा जाना चाहिए। 
विज्ञापन


गोयल बोले- राहुल ने भारत और संसद का अपमान किया 
राज्यसभा में भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी एक प्रमुख विपक्षी नेता हैं। वह विदेश जाकर शर्मनाक तरीके से भारतीय लोकतंत्र पर हमला करते हैं। उन्होंने भारत और संसद के लोगों का अपमान किया है। भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है और सांसद संसद में बोल सकते हैं। राहुल गांधी को संसद में माफी मांगनी चाहिए। गोयल ने कहा, 'हम मांग करते हैं कि राहुल गांधी संसद आएं और देश की जनता और सदन से माफी मांगें'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गिरिराज सिंह ने क्या कहा? 
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'लंदन में राहुल गांधी ने कहा कि सांसदों को संसद में बोलने नहीं दिया जाता। यह लोकसभा का अपमान है। इस बयान पर सदन के स्पीकर को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। हमारे लोकतंत्र का अपमान करने के लिए उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।'

हंगामे के चलते दो बजे तक कार्यवाही स्थगित 
हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी गई। अब दो बजे फिर से दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed