फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   special vehicle carrying covid 19 vaccine had to diverted in west bengal due to blockade of nh

कृषि कानून : ममता के मंत्री ने बंद किया राष्ट्रीय राजमार्ग, वैक्सीन ले जा रहे वाहन को करना पड़ा डायवर्ट

Thu, 14 Jan 2021 09:14 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 14 Jan 2021 09:14 AM IST
विज्ञापन
special vehicle carrying covid 19 vaccine had to diverted in west bengal due to blockade of nh
सिद्दीकुल्ला चौधरी - फोटो : ANI

16 जनवरी से देश में टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू होने वाली है, जिसके मद्देनजर देश के विभिन्न शहरों में वैक्सीन पहुंचाई जा रही है। ऐसे में पश्चिम बंगाल में भी वैक्सीन भेजी जानी थी लेकिन कृषि कानूनों के विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग बंद था, जिसकी वजह से वैक्सीन ले जाने वाले विशेष वाहन को रोक दिया गया।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में भी कृषि कानूनों को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। ममता बनर्जी की कैबिनेट में राज्यमंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी की अगुवाई में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया। इस कारण बर्धमान जिले में कोरोना की वैक्सीन ले जाने वाले विशेष वाहन को रोक दिया गया। 
विज्ञापन


बर्धमान के पुलिस अधीक्षक भास्कर मुखोपाध्याय ने कहा कि वैक्सीन ले जाने वाली इंसुलेटेड वैन को कोलकाता और नई दिल्ली को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने की वजह से एक गांव से पांच किलोमीटर की दूरी पर डायवर्ट किया गया था। कोलकाता में राज्य सरकार के वैक्सीन स्टोर से निकलने के बाद पूरवा बर्धमान जिला स्वास्थ्य कार्यालय में 31,500 वैक्सीन की खुराक दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वैक्सीन को बांकुड़ा और पुरुलिया में पहुंचाया जा रहा था लेकिन उससे पहले ही उसे रोक दिया गया। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने इस मामले को लेकर ट्वीट करते हुए कहा कि मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी ने अपने राजनीतिक पाखंड के कारण आज कोरोनो वायरस वैक्सीन को अवरुद्ध कर दिया है। इस वजह से, वैक्सीन ले जाने वाले वाहन को मोड़ना पड़ा है। यदि किसी दुर्घटना या किसी अन्य कारण से वैक्सीन नष्ट हो गई तो कौन जिम्मेदार होगा?
 

बाद में इस मामले पर सिद्दीकुल्ला की भी प्रतिक्रिया आई। उन्होंने बताया कि उन्हें वैक्सीन वैन के आने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जब उन्हें इसकी जानकारी मिली तो सड़क को खाली कर दिया गया था लेकिन उससे पहले ही गाड़ी को डायवर्ट कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed