{"_id":"5eb3f74f8ebc3e90602ab408","slug":"special-train-for-1200-migrant-workers-from-panvel-leaves-for-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनवेल से 1200 प्रवासी कामगारों को लेकर विशेष ट्रेन मध्यप्रदेश के लिए रवाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पनवेल से 1200 प्रवासी कामगारों को लेकर विशेष ट्रेन मध्यप्रदेश के लिए रवाना
Thu, 07 May 2020 05:26 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 07 May 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
पनवेल से प्रवासी कामगारों को लेकर मध्यप्रदेश के लिए विशेष ट्रेन रवाना
- फोटो : अमर उजाला
नवी मुंबई से करीब 1,200 प्रवासी कामगारों को लेकर एक श्रमिक विशेष ट्रेन मंगलवार देर रात मध्यप्रदेश के रीवा के लिए रवाना हुई। मध्य रेलवे ने अपने टि्वटर हैंडल पर बताया कि ट्रेन नवी मुंबई के पनवेल स्टेशन से देर रात 12 बजकर 45 मिनट पर रवाना हुई। इस ट्रेन में वे यात्री सवार हैं जिनके नाम राज्य सरकार ने दिए और जिनका पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन
रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि करीब 1,200 प्रवासी कामगार सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए 24 बोगियों वाली विशेष ट्रेन में सवार हुए। मंगलवार रात को मध्य रलवे ने पड़ोसी ठाणे जिले के कल्याण जंक्शन से दो श्रमिक विशेष ट्रेनें चलाई।
विज्ञापन
इनमें से एक ट्रेन रात आठ बजकर 37 मिनट पर करीब 1,200 प्रवासियों को लेकर बिहार के दरभंगा के लिए रवाना हुई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दूसरी ट्रेन करीब 930 प्रवासी कामगारों के साथ रात करीब 11 बजे आंध्र प्रदेश में गुंतकल के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
दो मई के बाद से लेकर अब तक मध्य रेलवे ने मुंबई महानगर क्षेत्र भिवंडी, कल्याण और पनवेल स्टेशनों से मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए पांच श्रमिक विशेष ट्रेनें चलाई हैं।