फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Special arrangements for smooth 'darshan' in Puri Jagannath temple on Dec 31, Jan 1 News In Hindi

Puri: नए साल पर जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के विशेष इंतजाम, श्रद्धालु आज और कल केवल सिंहद्वार से कर सकेंगे प्रवेश

Tue, 31 Dec 2024 01:50 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 31 Dec 2024 01:50 AM IST
सार

पुरी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) और पुलिस ने व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए बड़े इंतजाम किए हैं। जहां श्रद्धालुओं को केवल सिंहद्वार से ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
Special arrangements for smooth 'darshan' in Puri Jagannath temple on Dec 31, Jan 1 News In Hindi
भगवान जगन्नाथ मंदिर , पुरी - फोटो : ANI

विस्तार

नए साल के मौके पर पुरी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) और पुलिस ने व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए बड़े इंतजाम किए हैं। एसजेटीए ने एक बयान में कहा कि मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश केवल सिंहद्वार (मुख्य द्वार) से ही होगा, जबकि अन्य तीन द्वारों से बाहर निकलने की व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन


बता दें कि श्रद्धालुओं को केवल सिंहद्वार से ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, सेवादारों और उनके परिवार के सदस्य किसी भी द्वार से प्रवेश कर सकते हैं। एसजेटीए के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाधी ने कहा कि इस व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू करने के लिए सभी का सहयोग चाहिए। यह व्यवस्था 31 दिसंबर और 1 जनवरी को लागू रहेगी।
विज्ञापन


मंदिर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
इसके अलावा, पुरी जिला प्रशासन और पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। सिंहद्वार से लेकर बाजार चौक तक बैरिकेड्स लगाए गए हैं ताकि श्रद्धालु व्यवस्थित तरीके से मंदिर में प्रवेश कर सकें। डीआईजी (मध्य) चरण सिंह मीना ने बताया कि दो दिनों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 60 प्लाटून पुलिस तैनात की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही 10 अतिरिक्त एसपी, 33 डीएसपी, 62 इंस्पेक्टर, 245 सब-इंस्पेक्टर और सहायक एसआई भी तैनात किए जाएंगे। मंदिर के अंदर पुलिस की दो टीम और स्नैचिंग विरोधी टीम भी तैनात की जाएगी। श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए पार्किंग और यातायात की व्यवस्था की गई है और पुरी के विभिन्न प्रवेश बिंदुओं पर वाहनों की जांच हो रही है। समुद्र तट पर एक विशेष चौकी बनाई जाएगी, जो पर्यटकों पर नजर रखेगी।


पुलिस ने दी जानकारी
वहीं मामले में सुरक्षा को लेकर जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्री जगन्नाथ मंदिर में भारी भीड़ के कारण चार छात्रों समेत लगभग 10 श्रद्धालु बेहोश हो गए और उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। इन छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed