फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   spat on vande mataram between AIMIM MLA and BJP MLA over vande mataram

विधानसभा के बाहर भिड़े BJP-MIM विधायक, कहा- 'वंदे मातरम' बोलो वरना जाओ पाकिस्तान

Fri, 28 Jul 2017 07:37 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
amarujala.com- presented by: मोहित Updated Fri, 28 Jul 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
spat on vande mataram between AIMIM MLA and BJP MLA over vande mataram

बीजेपी विधायक राज पुरोहित और एएमआईएम के विधायक वारिस पठान के बीच वंदे मातरम को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर जमकर बहस हुई।इस पूरे हंगामे का एक वीडियो भी सामने आया है। 

विज्ञापन


बीजेपी विधायक पठान के सामने जोर जोर से वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे। वीडियो में विधायक को यह कहते हुए देखा जा सकता है कि अगर 'वंदे मातरम' और 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' नारे नहीं लगा सकते तो पाकिस्तान चले जाओ।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु के सभी स्कूलों और सरकारी व निजी संस्थानों में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को अनिवार्य कर दिया है। न्यायमूर्ति एम वी मुरलीधरन ने अपने आदेश में कहा कि राज्य के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके यहां छात्र सप्ताह में कम से कम दो बार सोमवार और शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गाएं। 


न्यायमूर्ति मुरलीधरन ने कहा कि अन्य सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों में भी महीने में कम से कम एक बार राष्ट्रीय गीत गाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर लोगों को बंगाली या संस्कृत में यह गीत गाने में कठिनाई हो रही हो तो तमिल में इसका अनुवाद करने के लिए कदम उठाए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी वैध कारण की वजह से राष्ट्रीय गीत गाने में असमर्थ हो तो उसे इसके लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। न्यायमूर्ति ने कहा कि युवा ही इस देश के भविष्य हैं और न्यायालय को विश्वास है कि इस आदेश को सही भाव और उत्साह के साथ पालन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed