{"_id":"59e972284f1c1baf678b6830","slug":"spain-and-japan-opted-out-from-indian-mega-submarine-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के महत्वाकांक्षी पनडुब्बी प्रोजेक्ट से बाहर हुए जापान और स्पेन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत के महत्वाकांक्षी पनडुब्बी प्रोजेक्ट से बाहर हुए जापान और स्पेन
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Fri, 20 Oct 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय नौसेना के महत्वाकांक्षी पनडुब्बी प्रोजेक्ट की रेस से जापान और स्पेन बाहर हो गए हैं। 70 हजार करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के तहत भारत किसी विदेशी जहाज निर्माता कंपनी के साथ मिलकर 6 एडवांस पनडुब्बी का निर्माण करेगा।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो इस प्रोजेक्ट के लिए नवल ग्रुप- डीसीएनएस (फ्रांस), थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम (जर्मनी), रोजोबोरोन एक्सपोर्ट रुबिन डिजाइन ब्यूरो (रूस) और साब कोकम (स्वीडन) जहाज निर्माता कंपनियों ने भारतीय नौसेना द्वारा जारी कि गई आरएफआई का जवाब दिया है।
विज्ञापन
भारत ने इस पनडुब्बी कार्यक्रम को प्रोजेक्ट-75 (इंडिया) नाम दिया है। जापान और स्पेन की जहाज निर्माता कंपनी इस प्रोजेक्ट के लिए समय रहते रिप्लाई नहीं कर पाए। इस प्रोजेक्ट के लिए जवाब देने का समय सोमवार तक ही था।
विज्ञापन
पढ़ें: भारत को एयरक्राफ्ट लांच की नई तकनीक देगा अमेरिका
इस प्रोजेक्ट को दस साल पहले नवंबर 2007 में मंजूरी मिल गई थी, जिसके तहत भारतीय नौसेना को 6 नए डीजल इलेक्ट्रिक पनडुब्बी चाहिए। जो अत्याधुनिक हथियारों और सेंसर से लैस होगी। गौरतलब है कि रूस, जर्मनी और फ्रांस को भारत के साथ पनडुब्बी निर्माण का पहले से अनुभव है।