{"_id":"6281ef9b8adc94418b014091","slug":"space-debris-mysterious-ball-falling-from-the-sky-of-gujarat-scientists-are-also-surprised","type":"story","status":"publish","title_hn":"Space Debris: गुजरात के आसमान से गिर रहीं रहस्यमयी गेंदे, वैज्ञानिक भी हो रहे हैरान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Space Debris: गुजरात के आसमान से गिर रहीं रहस्यमयी गेंदे, वैज्ञानिक भी हो रहे हैरान
Mon, 16 May 2022 12:00 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 16 May 2022 12:00 PM IST
सार
खगोलशास्त्री जोनाथन मैकडॉवेल ने ट्वीट कर बताया है कि यह चीन के प्रक्षेपण वाहन चांग झेंग 3 बी सीरियल Y86 का मलबा हो सकता है।
विज्ञापन
रहस्यमयी गेंद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के कई गांवों में दावा किया जा रहा है कि आसमान से रहस्यमयी गेंद गिरी है। अब तक पांच जिलों से ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें गेंद या गेंद जैसे आकार वाला मलबा गिरने की बात कही गई है। अंतरिक्ष से गिरी इन गेंदों को देखकर हर कोई हैरान है। अब भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला के वैज्ञानिक इन गेंदों की जांच करेंगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सबसे पहला मामला 12 मई को सामने आया था। आनंद के भालेज, खंभोलज और रामपुरा गांव से खबर आई कि अंतरिक्ष से मलबा गिरा है। यह मलबा गेंद जैसे आकार का था। इसके बाद 14 मई को खेड़ा जिले के चकलासी गांव से भी धातु की गेंदों की तरह दिखने वाला मलबा गिरने की बात सामने आई। फिर वडोदरा से भी ऐसी ही खबर सामने आई। पुलिस ने बताया कि किसी भी जगह से इस तरह के मलबे से किसी के हलातत होने की खबर नहीं मिली है।
विज्ञापन
फोरेंसिक विज्ञान निदेशालय की टीम करेगी दौरा
वडोदरा ग्रामीण के एसपी रोहन आनंद ने बताया कि आगे की जांच के लिए सभी गेंदों को फोरेसिंग विज्ञान निदेशालय को भेजा जाएगा, जिससे इसकी सच्चाई का पता चल सके। वहीं एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी गेंदें उच्च घनत्व वाली धातु से बनी हुई लगती हैं, जिनका उपयोग रॉकेट छोड़ने के लिए किया जाता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गेंदे काले रंग की धातु की हैं, जिनका वजन पांच किलोग्राम है।
विज्ञापन
चीन के प्रक्षेपण वाहन का हो सकता है मलबा
हार्वर्ड स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के खगोलशास्त्री जोनाथन मैकडॉवेल ने ट्वीट कर बताया है कि यह चीन के प्रक्षेपण वाहन चांग झेंग 3 बी सीरियल Y86 का मलबा हो सकता है।