{"_id":"66a28b8374e24063360f219b","slug":"spa-murder-victim-tattooed-names-of-his-enemies-on-body-arrested-suspect-one-of-them-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: मुंबई स्पा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पीड़ित ने शरीर पर गुदवाए थे 22 दुश्मनों के नाम; तीन गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Crime: मुंबई स्पा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पीड़ित ने शरीर पर गुदवाए थे 22 दुश्मनों के नाम; तीन गिरफ्तार
Thu, 25 Jul 2024 10:59 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: पवन पांडेय
Updated Thu, 25 Jul 2024 10:59 PM IST
सार
मुंबई पुलिस ने गुरुवार को खुसाला कि हिस्ट्रीशीटर गुरु वाघमारे ने अपने शरीर पर 22 ऐसे लोगों के नाम गुदवा रखे थे जो उसे नुकसान पहुंचा सकते थे। पुलिस ने स्पा सेंटर में उसकी हत्या की वारदात के एक दिन बाद कम से कम तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मुंबई स्पा हत्याकांड में बड़ा खुलासा
- फोटो : Freepik
विस्तार
मुंबई के वर्ली इलाके में एक स्पा सेंटर में हुए हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस और रिपोर्ट के अनुसार स्पा सेंटर में हत्या से बहुत पहले ही शख्स ने अपने शरीर पर अपने दुश्मनों के नाम गुदवा रखे थे। जानकारी के मुताबिक पीड़ित ने अपने शरीर पर उसको नुकसान पहुंचाने वाले 22 संभावित लोगों के नाम गुदवा रखे थे। जिसकी मदद से पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल तीन संदिग्धों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
गुरु वाघमारे पर दर्ज थे कई आपराधिक मामले
मामले में पुलिस ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर गुरु वाघमारे की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों में स्पा मालिक संतोष शेरेकर का नाम भी शामिल है। उसके अलावा दो कथित हमलावरों को भी गिरफ्तार किया गया है। दो और लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरटीआई कार्यकर्ता होने का दावा करने वाले गुरु वाघमारे के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे, उसकी बुधवार तड़के मध्य मुंबई के वर्ली में सॉफ्ट टच स्पा में हत्या कर दी गई।
वसूली से तंग होकर स्पा मालिक ने कराई हत्या
अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि उसने अपने संभावित दुश्मनों के नाम अपनी जांघों पर गुदवा रखे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्पा के मालिक शेरेकर ने वाघमारे की हत्या के लिए कथित तौर पर 'सुपारी' दी थी, क्योंकि वह गुरु वाघमारे की जबरन वसूली की धमकियों से तंग आ चुका था। उसने कथित तौर पर वाघमारे की हत्या के लिए मोहम्मद फिरोज अंसारी को 6 लाख रुपये दिए थे। अंसारी और शेरेकर एक-दूसरे को जानते थे क्योंकि अंसारी मुंबई के पास नालासोपारा में एक स्पा भी चलाता था जिसे पिछले साल छापेमारी के कारण बंद कर दिया गया था। उसके स्पा पर वाघमारे के शिकायत के बाद छापेमारी की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शेरेकर ने कथित तौर पर उससे वाघमारे को खत्म करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इसके बाद अंसारी ने दिल्ली से साकिब अंसारी से संपर्क किया और तीन महीने पहले साजिश रची गई। अधिकारी ने कहा कि तीन महीने तक रेकी करने और वाघमारे की हर दिन के कार्यक्रम का अध्ययन करने के बाद, आरोपी ने शेरेकर के स्पा में उसे मारने की योजना बनाई।
हत्या से पहले आरोपियों ने किया था वाघमारे का पीछा
वहीं इस हत्याकांड से पहले सायन में एक शराब बार के बाहर सीसीटीवी फुटेज में दोनों हमलावर दिखे थे। जहां वाघमारे ने मंगलवार शाम को अपनी प्रेमिका के साथ अपना जन्मदिन मनाया था। उस रात दोनों स्कूटर पर सवार होकर वाघमारे का पीछा करते हुए शेरेकर के स्पा पहुंचे। पुलिस ने पाया कि हमलावरों में से एक ने शराब बार के पास एक पान की दुकान से दो गुटखा पैकेट खरीदे और यूपीआई से भुगतान किया था। जांच में पाया गया कि अंसारी के UPI आईडी से जुड़े फोन नंबर से शेरेकर को कई कॉल आए थे। इससे दोनों के बीच संबंध का पता।
कैंची के ब्लेड से हत्या की वारदात को दिया अंजाम
पुलिस ने बताया कि फिरोज और साकिब अंसारी बुधवार को करीब 1.30 बजे स्पा में घुसे, वाघमारे की गर्लफ्रेंड को दूसरे कमरे में ले गए और फिर कथित तौर पर सात हजार रुपये की कीमत वाली कैंची के अलग-अलग ब्लेड का इस्तेमाल करके वाघमारे की हत्या कर दी। एक ब्लेड का इस्तेमाल उसका गला काटने के लिए किया गया, जबकि दूसरे का इस्तेमाल उसके पेट में वार करने के लिए किया गया।
अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किए गए आरोपी
अधिकारी ने बताया कि वाघमारे की गर्लफ्रेंड ने दावा किया कि उसे हत्या के बारे में सुबह 9.30 बजे पता चला और उसने शेरेकर को इसकी जानकारी दी, जिसने पुलिस को दो घंटे बाद सूचना दी। पुलिस ने पहले ही शेरेकर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था और पूरे दिन पूछताछ के बाद उसे गिरफ़्तार कर लिया। वहीं फिरोज अंसारी को बाद में अपराध शाखा की टीम ने नालासोपारा से, जबकि साकिब अंसारी को राजस्थान के कोटा से नई दिल्ली के रास्ते में दो और लोगों के साथ पकड़ा गया, जिन पर साजिश में शामिल होने का संदेह है।