{"_id":"65322fe9d54485ac010f9766","slug":"spa-centres-and-hotels-raided-across-gujarat-in-crackdown-on-flesh-trade-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: गुजरात में देह व्यापार के खिलाफ चला अभियान, स्पा सेंटरों-होटलों पर मारा छापा; सौ से अधिक गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: गुजरात में देह व्यापार के खिलाफ चला अभियान, स्पा सेंटरों-होटलों पर मारा छापा; सौ से अधिक गिरफ्तार
Fri, 20 Oct 2023 01:14 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Fri, 20 Oct 2023 01:14 PM IST
सार
गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने हाल ही में पुलिस अधिकारियों को उन सभी परिसरों पर छापा मारने का निर्देश दिया था, जहां काम की आड़ में देह व्यापार चलाने का संदेह था।
विज्ञापन
गुजरात में स्पा सेंटरों पर छापेमार कार्रवाई
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ राज्यभर में अभियान चलाया। इसके तहत 805 स्पा, मसाज पार्लर और होटलों पर छापा मारकर 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
हर्ष सांघवी के निर्देश पर कार्रवाई
गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने हाल ही में पुलिस अधिकारियों को उन सभी परिसरों पर छापा मारने का निर्देश दिया था, जहां काम की आड़ में देह व्यापार चलाने का संदेह था। पुलिस ने आदेश मिलते ही गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की।
विज्ञापन
इस कार्रवाई की जानकारी सरकार ने विज्ञप्ति जारी कर दी है। बताया गया है कि सांघवी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत की। इस दौरान होटलों और स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे देह व्यापार को खत्म करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
851 स्थानों पर छापेमारी
पुलिस ने गुरुवार को राज्य भर में 851 स्थानों पर छापेमारी की। साथ ही अवैध गतिविधियों में शामिल 105 लोगों को गिरफ्तार किया। हालांकि, एफआईआर 103 लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस ने अवैध गतिविधियों में शामिल होने के लिए 27 स्पा सेंटरों और होटलों के लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में भी कार्रवाई जारी रहेगी।
शहर अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त नीरज बड़गुजर ने कहा कि अहमदाबाद में पुलिस टीमों ने लगभग 350 स्पा और मसाज पार्लरों पर छापा मारा। मालिकों के साथ-साथ कर्मचारियों के नाम, फोटो और संपर्क विवरण प्रस्तुत करने के संबंध में शहर के पुलिस आयुक्त की अधिसूचना का उल्लंघन करने के लिए नौ सेंटरों पर मामला दर्ज किया गया।
नकली ग्राहक भेजे
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने यह पता लगाने के लिए कि क्या स्पा सेंटर में ऐसी गतिविधियां चल रही हैं या नहीं, इसके लिए कुछ लोगों को नकली ग्राहक बनाकर भेजा। हालांकि, कार्रवाई के दौरान किसी भी स्पा सेंटर में देह व्यापार चलता नहीं मिला।