{"_id":"582ce1ac4f1c1b61369002b6","slug":"sp-want-ten-day-for-black-money-change-into-white","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ब्लैक मनी को व्हाइट करने को मांग रही दस दिन: संगीत सोम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सपा ब्लैक मनी को व्हाइट करने को मांग रही दस दिन: संगीत सोम
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामपुर
Updated Thu, 17 Nov 2016 04:16 AM IST
विज्ञापन
संगीत सोम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद लोगों की मुश्किल बढ़ने के मुद्दे पर सरधना के विधायक संगीत सोम ने कहा कि यूपी सरकार जानबूझकर समस्या को बढ़ा रही है। किसानों को खाद नहीं दी जा रही है, जिससे दिक्कत बढ़ी है। कहा कि सपा नोट बंद करने के लिए दस दिन का समय मांग कर रही है। दरअसल वह दस दिन में अपनी काली कमाई को व्हाइट करना चाह रहे थे।
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा के सम्मेलन में आए सरधना भाजपा विधायक संगीत सोम ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने नोटबंदी से मचे हाहाकार के सवाल पर कहा कि जब कोई बदलाव होता है तो कुछ दिक्कत तो होती है। देशवासी देश के लिए इसको सहने को तैयार हैं, लेकिन यूपी में जितनी समस्या दिखाई जा रही है दरअसल वह है नहीं। यूपी में प्रदेश की सरकार समस्या को बढ़ावा दे रही है। किसानों को खाद नहीं दिया जा रहा है। लोगों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल नोटबंदी के लिए वक्त देने की मांग कर रहे हैं जो कि गलत है।
विज्ञापन
कहा दरअसल ये लोग इसलिए समय मांग रहे हैं, ताकि काली कमाई को व्हाइट किया जा सके। उन्होंने नगर विकास मंत्री आजम खां पर भी निशाना साधा। आजम के बादशाह बनने की इच्छा के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर कहा कि वह बादशाह क्या, बादशाह के चपरासी तक नहीं बन सकते। बीफ के मुद्दे पर लगे आरोपों पर उन्होंने कहा कि यह आरोप सिर्फ आजम खां ही लगाते हैं। सरकार उनकी है जांच करा लें। उन्होंने नगर विकास मंत्री पर भ्रष्टाचार तक के आरोप लगाए। कहा कि भाजपा की सरकार आने पर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन