फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SP to organise ek sham Azam ke naam in Delhi

दिल्ली में मनाई जाएगी 'एक शाम आजम खां के नाम', शामिल होंगे सपाई

Sun, 14 Aug 2016 03:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामपुर Updated Sun, 14 Aug 2016 03:15 AM IST
विज्ञापन
SP to organise ek sham Azam ke naam in Delhi
आजम खां - फोटो : amar ujala

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां की शान में दिल्ली में अखिल भारतीय मुशायरा और कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। एक शाम आजम खां के नाम मुशायरे की रौनक बढ़ाने सपाई रामपुर से दिल्ली पहुंचेंगे। मुशावरती काउंसिल आफ इंडिया की तरफ से कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां के जन्म दिन पर दिल्ली में 16 अगस्त को एक शाम आजम खां के नाम अखिल भारतीय मुशायरा और कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


उसमें आजम खां के जीवन और उनकी सेवाओं पर आधारित सांसद चौधरी मुनव्वर सलीम के संपादन में प्रकाशित होने वाली किताब पुरखार राहों का मुसाफिर उर्दू भाग(1) व (2) का विमोचन भी किया जाएगा। जश्न-ए- मुशायरे में शंकराचार्य अधोक्षजानंद महाराज पुरी पीठ मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


मुशायरे की अध्यक्षता प्रोफेसर उदय प्रताप सिंह करेंगे। तोपखाना रोड स्थित सपा कार्यालय पर शनिवार को हई कार्यकर्ताओं की बैठक में मुशायरे में ज्यादा से लोगों के पहुंचने की रणनीति बनाई गई। कैबिनेट मंत्री के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने बताया कि काफी तादाद में कार्यकर्ता अपने-अपने वाहनों से दिल्ली पहुंचेंगे। साथ ही कार्यकर्ता 16 अगस्त की सुबह पार्टी कार्यालय से बसों से भी रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed