{"_id":"5ef7f47a62daaa44ff7159c5","slug":"sp-submits-status-report-on-death-of-tuticorin-father-and-son-arrested-in-lockdown-violation","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: लॉकडाउन उल्लंघन में गिरफ्तार पिता-पुत्र की हिरासत में मौत पर एसपी ने सौंपी स्टेटस रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: लॉकडाउन उल्लंघन में गिरफ्तार पिता-पुत्र की हिरासत में मौत पर एसपी ने सौंपी स्टेटस रिपोर्ट
Sun, 28 Jun 2020 07:08 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तूतीकोरिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तूतीकोरिन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 28 Jun 2020 07:08 AM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु में पुलिस हिरासत में पिता-पुत्र की मौत(फाइल फोटो)
- फोटो : ट्विटर
तमिलनाडु में लॉकडाउन उल्लंघन में गिरफ्तार पिता औऱ पुत्र की हिरासत में मौत के कथित मामले में तूतीकोरिन के एसपी ने मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच के समक्ष स्टेटस रिपोर्ट पेश की। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश हुए एसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है लेकिन कर्फ्यू के कारण रिपोर्ट पेश नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
पुलिस ने 21 जून को लॉकडाउन में मोबाइल की दुकान खोलने के लिए पी जयराज और उनके बेटे जे बेनिक्स को गिरफ्तार किया था। दोनों को 22 जून को कोविलपट्टी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बेटे की उसी रात मौत हो गई जबकि पिता पी जयराज ने 23 जून की सुबह दम तोड़ दिया। इन दोनों की हिरासत में मौत का मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
मुदरै बेंच ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट के मुताबिक दो वरिष्ठ इंस्पेक्टरों को सस्पेंड किया गया है जबकि दो मुख्य गार्ड के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की गई। हाईकोर्ट के जज ने कोविलपट्टी के न्यायिक मजिस्ट्रेट को जेल जाने और सभी प्रशासनिक और चिकित्सीय दस्तावेजों की फोटो लेने और सभी सीसीटीवी फुटेज एकत्रित करने को कहा है। कोर्ट इस मामले में 30 जून को फिर से सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
तमिलनाडु सरकार ने दिए 20 लाख, वहीं एआईएडीएमके-डीएमके देगी 25-25 लाख
एआईएडीएमके के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार ने मृतकों के परिवार को हर्जाने के रूप में 20 लाख रुपये दिए हैं। इसके इतर एआईएडीएमके ने 25 लाख रुपये की मदद देने का एलान किया है। वहीं विपक्षी दल डीएमके ने भी पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की है।