फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SP leader in queue for ticket as bsp candidate

यूपीः बसपा से टिकट के लिए लाइन में लगे हैं सपाई

Tue, 24 May 2016 05:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 May 2016 05:24 PM IST
विज्ञापन
SP leader in queue for ticket as bsp candidate

जोर शोर से विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी बसपा जहां तकरीबन राज्य की सभी 403 सीटों पर उम्‍मीदवारों का फैसला कर चुकी है वहीं कुछ सपा नेता भी पार्टी से टिकट के जुगाड़ में लग गए हैं, इनमें से कई तो मौजूदा विधायक भी हैं। 

विज्ञापन


हालांकि अभी तक बसपा की ओर से टिकटों की अंतिम घोषणा नहीं हुई है ऐसे में माना जा रहा है कि अंतिम समय तक भी कुछ उम्मीदवारों में बदलाव किया जा सकता है। पूर्व में भी बसपा प्रमुख मायावती अंतिम समय में टिकटों में फेरबदल करती रही हैं। 
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार बसपा नेताओं ने भी माना है कि सपा के कुछ बड़े नेता भी टिकट के लिए उनके संपर्क में हैं, लेकिन इस पर अंतिम फैसला पार्टी प्रमुख मायावती ही लेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट कटने के डर से पहले ही ढूंढने लगे सुरक्षित आशियाना

SP leader in queue for ticket as bsp candidate

जानकारी के अनुसार बसपा ने जिन दावेदारों को तैयारी करने का निर्देश दिया है उनमें 100 से ज्यादा मुस्लिम और 50 के करीब ब्राह्मण दावेदार हैं। बसपा इस बार सोशल इंजीनियरिंग के अपने उसी पुराने फार्मूले पर दांव लगाने की तैयारी में है जिसके सहारे उसने 2007 में यूपी की सत्ता पाई थी। तब भी मायावती ने मुस्लिमों और ब्राह्मणों पर दांव लगाकर अलग तरह का सामाजिक फार्मूला तैयार किया था। 

यूपी में बसपा की संभावनाओं को देखते हुए सपा नेताओं ने भी बसपा से टिकट के लिए जुगाड़ लगाना शुरू कर दिया है। इनमें कई मौजूदा विधायक भी हैं। हाल ही में सपा से निष्कासित हुए विधायक रामपाल यादव भी उनमें से एक हैं। सपा के पुराने नेताओं में शुमार रामपाल कहते हैं मैं लोगों से बात कर रहा हूं, जो जनता कहेगी वहीं मानूंगा। मेरा लक्ष्य सपा को नीचे लाना है। 

इस संबंध में बसपा के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्या कहते हैं कि कोई भी अगर हमारी पार्टी में आता है तो हम उसका स्वागत करेंगे। वहीं सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी का कहना है कि जिन्हें लग रहा है काम न करने के कारण उनके टिकट काटे जा सकते हैं वहीं दाएं बाएं ठिकाना ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। हमें इससे कोई प्रयास नहीं पड़ेगा। वहीं बसपा के प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर का कहना है कि, 'मायावती सभी समुदायों का सम्मान करती हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed