फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SP congress alliance and amit shah rally in allahabad

इलाहाबाद में जनसभा से पहले राहुल-अखिलेश का मंच टूटा

Tue, 21 Feb 2017 06:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Feb 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
SP congress alliance and amit shah rally in allahabad
राहुल और अखिलेश
इलाहाबाद में मंगलवार को एक तरफ राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने साझा रोड शो किया तो दूसरी तरफ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी रोड शो किया। अमित शाह ने सबसे पहले रोड शो शुरू किया। इसके बाद राहुल और अखिलेश निकले।
विज्ञापन



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोड शो के बाद राहुल और अखिलेश को साझा जनसभा का कार्यक्रम करना था। लेकिन दोनों के मंच पर पहुंचने से पहले ही वह टूट गया। मंच गिरने के बाद राहुल और अखिलेश वहां नहीं पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, भीड़ ज्यादा होने से मंच गिर गया। इसमें किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन


बताते चलें कि आज शाम पांच बजे चौथे चरण का प्रचार समाप्त होना था। इसी सिलसिले में राहुल और अखिलेश इलाहाबाद में रोड शो करने गए थे। मंगलवार को अमित शाह भी इलाहाबाद पहुंचे थे। दोनों पार्टियों ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 






राहुल-अखिलेश और अमित शाह के रोड शो का लाइव अपडेट्स

SP congress alliance and amit shah rally in allahabad
इलाहाबाद में रोड शो
> सर्कुलर रोड से आनंद भवन तक का है रोड शो।
> राहुल गांधी और अखिलेश यादव रोड शो के लिए निकले।

 



>समाजवादी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जुटी भीड़।
>राहुल और अखिलेश ने दिखाया इलाहाबाद की सड़कों पर दम।
> अमित शाह के रोड शो में उमड़े बीजेपी कार्यकर्ता।
> इलाहाबाद के घंटाघर चौराहे पर रोड शो खत्म होगा।
> छह किमी लंबा है अमित शाह का रोड शो। 
> अमित  शाह रथ पर सवार होकर रोड शो कर रहे हैं।
> अल्लापुरा से घंटाघर तक का है रोड शो।


>अमित शाह के केशव प्रसाद मौर्या भी मौजूद हैं।
> अमित शाह ने चंद्रेशखर आजाद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
> अमित शाह ने चंद्रशेखर आजाद पार्क पहुंचे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed