फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SP chief Akhilesh Yadav says regional parties to play key role in defeating BJP in 2024

Mission 2024: अखिलेश बोले- लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय दलों की भूमिका अहम; UP में 50 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा

Sat, 18 Mar 2023 10:59 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 18 Mar 2023 10:59 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि विपक्षी गठबंधन और मोर्चा बनाने का प्रयास जारी है। मुझे विश्वास है कि आने वाले दिनों में, एक विपक्षी गठबंधन आकार लेगा, जो भाजपा के खिलाफ लड़ेगा।

विज्ञापन
SP chief Akhilesh Yadav says regional parties to play key role in defeating BJP in 2024
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी देश में दो बार पीएम मोदी के नेतृत्व में अपनी सरकार बना चुकी है। पिछले आम चुनावों में देश की तमाम पार्टियों ने एक साथ भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ी लेकिन उनको मुंह की खानी पड़ी। वहीं अब अगले साल होने वाले लोकसभ चुनाव के लिए अलग-अलग चुनावी पार्टियां रणनीति बनाने में लग गई हैं। इस बीच अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ लड़ाई में क्षेत्रीय दल अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही सपा ने 2024 के चुनाव में उत्तर प्रदेश की कुल 80 लोकसभा सीटों में से कम से कम 50 पर जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी खुद तय करे अपनी भूमिका
इससे पहले समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कोलकाता में ममता बनर्जी से मुलाकात की थी। वहीं , इस प्रस्तावित विपक्षी मोर्चे में कांग्रेस की भूमिका पर यादव ने कहा कि यह सबसे पुरानी पार्टी को तय करना है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में क्षेत्रीय दल हैं भाजपा से लड़ रहे हैं और कई ने अपनी सरकार भी बनाई हैं।
विज्ञापन


गठबंधन भाजपा के खिलाफ लड़ेगा
उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन और मोर्चा बनाने का प्रयास जारी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव गठबंधन का प्रयास कर रहे हैं। आगे कहा कि मुझे विश्वास है कि आने वाले दिनों में, एक विपक्षी गठबंधन आकार लेगा, जो भाजपा के खिलाफ लड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की तुलना में कांग्रेस का अस्तित्व नहीं
उन्होंने कहा कि कई राज्यों में भाजपा की तुलना में कांग्रेस का अस्तित्व नहीं है, लेकिन क्षेत्रीय पार्टियां भगवा खेमे के खिलाफ जी जान से लड़ रही हैं और मुझे उम्मीद है कि वे सफल होंगे। जब बताया गया कि जदयू, राजद और द्रमुक जैसे क्षेत्रीय दल विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस को शामिल करना चाहते हैं, तो अखिलेश यादव ने कहा कि वे पहले से ही सबसे पुरानी पार्टी के साथ गठबंधन में हैं। उन्होंने कहा कि यह बड़ी लड़ाई का सवाल है और कांग्रेस खुद इस लड़ाई में अपनी भूमिका तय करेगी।

अमेठी में हो रही सपा कार्यकर्ताओं की हत्या
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना कहा कि उन्होंने चुनाव जीतने के लिए झूठे वादे किए। साथ ही अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि अमेठी में सपा कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि अमेठी में हमारे कार्यकर्ता मारे जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सवाल कर रहे हैं कि उनके लिए कौन लड़ेगा। यह वहां के समाजवादी कार्यकर्ता हैं जो एक-दूसरे का समर्थन कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता हमारे समर्थन में नहीं आ रहे हैं।

सपा ने 2024 लोकसभा चुनाव में यूपी में 50 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा
समाजवादी पार्टी ने शनिवार को 2024 के चुनाव में उत्तर प्रदेश की कुल 80 लोकसभा सीटों में से कम से कम 50 पर जीत हासिल करने और उत्तरी राज्य में भाजपा की हार सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा। सपा ने शनिवार को कोलकाता में अपनी दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू की, जिसके दौरान उसने तीन हिंदी भाषी राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों और अगले साल लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की नीतियों और रणनीतियों पर चर्चा शुरू की। 


सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने संवाददाताओं से कहा कि आज, हमारी पहली बैठक के दिन, हमने संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। 2024 में हमारी योजना उत्तर प्रदेश से कम से कम 50 सीटें जीतने की है। बाद में पीटीआई से बात करते हुए, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा के रथ को रोकने के लिए सब कुछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed