फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SP and BSP may tie up for Madhya Pradesh, Rajasthan, Chhattisgarh assembly elections

मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं सपा-बसपा

Sat, 27 Oct 2018 09:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 27 Oct 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
SP and BSP may tie up for Madhya Pradesh, Rajasthan, Chhattisgarh assembly elections
अखिलेश यादव-मायावती - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में 2019 लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन करेगी। दोनों क्षेत्रीय पार्टियां मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव में भी गठबंधन के लिए बातचीत कर रही है। दोनों पार्टियों के राज्य समन्वयक अबतक तीन बार इस मामले पर बातचीत कर चुके हैं। माना जा रहा है कि उनके शीर्ष नेतृत्व आने वाले कुछ दिनों में इसपर आखिरी निर्णय लेंगे। 

विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, 'हम पहले से ही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) के साथ गठबंधन कर चुके हैं और हम मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बसपा के साथ गठबंधन करने को लेकर बातचीत कर रहे हैं।' हालांकि सपा नेताओं ने इस बात की पुष्टि की कि मध्यप्रदेश में साथ मिलकर चुनाव लड़ने को लेकर सपा, बसपा और जीजीपी के साथ औपचारिक बात हो चुकी है।
विज्ञापन


तीनों पार्टियों का शीर्ष नेतृत्व गठबंधन को अंतिम रूप देने का फैसला करेगा। हो सकता है कि औपचारिक गठबंधन हो या न हो लेकिन तीनों उस समझदारी में पहुंच चुके हैं जहां यह पता लग सके कि कौन किस सीट से चुनाव लड़ेगा। सपा 10 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है और वह लगभग 30 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में बसपा ने शुक्रवार को अपने 28 और उम्मीदवारों की घोषणा की। 231 विधानसभा सीटों वाले राज्य के लिए पार्टी अबतक 50 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। छत्तीसगढ़ में भी बसपा और सपा के बीच गठबंधन कर सकती है। छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी के साथ बसपा चुनाव पूर्व गठबंधन कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed