फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Southwest monsoon withdraws from India making it seventh most delayed retreat since 1975 says IMD

मौसम का हाल: पूरे देश से हुई दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई, 1975 के बाद सातवीं बार सबसे देरी से वापसी

Mon, 25 Oct 2021 07:16 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 25 Oct 2021 07:16 PM IST
सार

आईएमडी ने बताया कि यह तीसरा लगातार ऐसा साल है जब देश में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। इससे पहले साल 2019 और 2020 में बारिश सामान्य से अधिक रही थी।

विज्ञापन
Southwest monsoon withdraws from India making it seventh most delayed retreat since 1975 says IMD
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून सोमवार को पूरे देश से हट गया है। साल 1975 के बाद से यह सातवीं सबसे विलंब वाली मानसून वापसी है। आईएमडी ने एक बयान में कहा कि देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश में उल्लेखनीय कमी के साथ दक्षिण-पश्चिमी मानसून आज पूरे देश से चला गया है। इसके साथ ही निचले क्षोभमंडल स्तरों में उत्तर-पूर्वी हवाओं के आने से उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश दूरस्थ दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


देश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा गतिविधि में उल्लेखनीय कमी को देखते हुए, दक्षिण-पश्चिम मानसून आज (25 अक्टूबर, 2021) पूरे देश से वापस आ गया है। इसके साथ ही, निचले क्षोभमंडल स्तरों में उत्तर-पूर्वी हवाओं की स्थापना के साथ, उत्तरपूर्वी मानसून की बारिश आज चरम दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में शुरू हो गई है। आईएमडी ने कहा कि उत्तर-पूर्वी मानसून अक्तूबर से दिसंबर तक देश के दक्षिणी राज्यों में बारिश की स्थिति बनाता है, इसके भी इस साल सामान्य रहने की संभावना है।
विज्ञापन


बयान के अनुसार, देश से दक्षिण-पश्चिमी मानसून 2021 की वापसी 1975-2021 के दौरान सातवीं सबसे विलंब वाली वापसी (25 अक्तूबर को या इसके बाद) है। आईएमडी डाटा के अनुसार 2010 से 2021 के बीच मानसून की वापसी 25 अक्तूबर या इसके बाद पांच बार हुई। ऐसा 2010, 2016, 2017, 2020 और 2021 में हुआ है। यह छह अक्तूबर को पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे गुजरात से घटने लगा था, जिससे यह 1975 के बाद से दूसरा सबसे अधिक देरी वाला मानसून बन गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी भारत से दक्षिण-पश्चिमी मानसून की वापसी आमतौर पर 17 सितंबर से शुरू हो जाती है। आईएमडी के डाटा के अनुसार पिछले साल मानसून की वापसी 28 सितंबर को शुरू हुई थी तो 2019 में नौ अक्तूबर को। साल 2018 में मानसून वापसी 29 सितंबर को, 2017 में 28 सितंबर को और 2016 में 15 सितंबर को शुरू हुई थी। इसके अनुसार जून से सितंबर के बीच चार महीने के दक्षिण-पश्चिमी मानसून के दौरान देश में सामान्य बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed