फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   south superstar rajnikant annouces will fight tamil nadu assembly elections with his party

सुपरस्टार रजनीकांत की राजनीति में एंट्री, तमिलनाडु की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Sun, 31 Dec 2017 10:54 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Sun, 31 Dec 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
south superstar rajnikant annouces will fight tamil nadu assembly elections with his party

आखिकार सुपरस्टार रजनीकांत ने राजनीति में एंट्री करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वे तमिलनाडु के आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के साथ चुनाव लड़ेंगे। रजनीकांत राज्य की सभी 234 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह अपना कर्तव्य निभाना चाहते हैं। वह कायर नहीं है और वह पीछे नहीं हटेंगे और राजनीति में आ रहे हैं। रजनीकांत ने कहा कि वह राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। रजनीकांत ने कहा कि वह लोकल चुनाव नहीं लड़ेंगे क्योंकि अभी उनके पास समय नहीं बचा है।
विज्ञापन


पढ़ें: रजनीकांत ने कमल हासन से पूछा- कैसे होती है राजनीति, जवाब मिला- मेरे सा‌थ आओ तो सिखाऊं
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बीजेपी सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने तंज कसते हुए कहा कि वह राजनीति में आ रहे हैं। उनके पास कोई जानकारी या दस्तावेज नहीं हैं। वह अनपढ़ हैं। यह केवल मीडिया द्वारा हाइप किया गया है, तमिलनाडु के लोग समझदार हैं।

रजनीकांत ने कहा कि लोकतंत्र आज खतरे का सामना कर रहा है और मुझे बुरा लगता है कि तमिलनाडु की राजनीति की वजह से देश में राज्य का मजाक बनाया जाता है। इसलिए मैंने राजनीति में एंट्री करने का फैसला लिया है।

 
लोकतंत्र के नाम पर राजनीतिज्ञ हमारी जमीनों और पैसों को लूट रहे हैं, लेकिन वक्त आ गया है कि हमे इस आधार को बदलना होगा। रजनीकांत के इस फैसले के बाद उनके फैन्स में जश्न का माहौल देखा जा रहा है।

 




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed