फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   South Mumbai will be 70 percent submerged by 2050

जलवायु परिवर्तन: साल 2050 तक डूब जाएगी 70 फीसदी दक्षिण मुंबई

Sat, 28 Aug 2021 03:17 AM IST
Jeet Kumar सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई।
सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 28 Aug 2021 03:17 AM IST
सार

कोलाबा, सैंडहर्स्ट रोड, कालबादेवी, नरीमनप्वाइंट व ग्रांट रोड का 70 प्रतिशत हिस्सा पानी में डूब सकता है। वहीं, सबसे पॉश इलाका माना जाने वाला कफ परेड का 80 प्रतिशत क्षेत्र समुद्र में समा सकता है।

विज्ञापन
South Mumbai will be 70 percent submerged by 2050
मुंबई में बारिश - फोटो : PTI

विस्तार

मुंबई पर जलवायु परिवर्तन का सबसे गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो साल 2050 तक दक्षिण मुंबई का 70 फीसदी हिस्सा पानी-पानी हो जाएगा। यह आशंका खुद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने जताई है।

विज्ञापन


उन्होंने शुक्रवार को यह चेतावनी दी कि इससे कोलाबा, सैंडहर्स्ट रोड, कालबादेवी, नरीमनप्वाइंट व ग्रांट रोड का 70 प्रतिशत हिस्सा पानी में डूब सकता है। वहीं, सबसे पॉश इलाका माना जाने वाला कफ परेड का 80 प्रतिशत क्षेत्र समुद्र में समा सकता है।
विज्ञापन


बीएमसी कमिश्नर चहल ने कहा कि पिछले 15 महीने में मुंबई में तीन बार साइक्लोन आ चुका है। साल 1891 के बाद 3 जून 2020 को पहली बार मुंबई में निसर्ग तूफान आया था, जिससे काफी नुकसान हुआ था। उसके बाद मुंबई दो और साइक्लोन का सामना कर चुकी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जलवाई परिवर्तन का मुंबई पर कितना बुरा असर पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed