फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   South Korea North Korea Tension fired ballistic missile toward its eastern waters USA Japan Updates

Ballistic Missile: उत्तर कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, दक्षिण कोरिया का दावा

Fri, 18 Nov 2022 08:40 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 18 Nov 2022 08:40 AM IST
सार

जापानी प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि उत्तर कोरिया ने एक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है। प्योंगयांग ने शुक्रवार को पूर्व की ओर अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण किया।

विज्ञापन
South Korea North Korea Tension fired ballistic missile toward its eastern waters USA Japan Updates
बैलिस्टिक मिसाइल - फोटो : File Photo

विस्तार

उत्तर कोरिया ने एक बार फिर पूर्वी जलक्षेत्र की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। दक्षिण कोरिया की ओर से यह दावा किया गया है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने अमेरिका द्वारा क्षेत्र में दक्षिण कोरिया और जापान की सुरक्षा को लेकर दृढ़ प्रतिबद्धता जताने के जवाब में कड़ी सैन्य कार्रवाई शुरू करने की धमकी देने के कुछ घंटों बाद यह कदम उठाया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उत्तर कोरिया के पूर्वी तटीय इलाके वोनसान से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच गिरी। दक्षिण कोरिया ने इसे कोरियाई प्रायद्वीप की शांति और सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाली कार्रवाई करार दिया। उत्तर कोरिया ने पिछले आठ दिनों में पहला बैलिस्टक मिसाइल प्रक्षेपण किया है।
विज्ञापन


जापानी प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि उत्तर कोरिया ने एक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है। प्योंगयांग ने शुक्रवार को पूर्व की ओर अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण किया। इससे पहले दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ (JCS) ने पहले घोषणा की थी कि उत्तर कोरिया ने एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


6100 की ऊंचाई के साथ 1000 किमी दूरी तय की, अमेरिकी जमीन तक मार करने में है सक्षम
उत्तर कोरिया ने शुक्रवार सुबह अमेरिका पर निशाना साधने के मकसद से बनी लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जो जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में जाकर गिरी। दक्षिण कोरिया-जापान गठजोड़ को मजबूत करने की अमेरिकी कोशिशों के खिलाफ उत्तर कोरिया द्वारा यह प्रक्षेपण किया गया।


मिसाइल को दागकर उत्तर कोरिया ने अपनी एटमी हमले शुरू करने की क्षमता दिखाई। अमेरिका तक निशाना साधने में सक्षम मौजूदा मिसाइल ने करीब 6,100 किमी की ऊंचाई के साथ 1000 किमी दूरी तय की। जापानी रक्षा मंत्री ने कहा, ऊंचाई से पता चलता है कि मिसाइल उच्च कोण पर लॉन्च हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed