{"_id":"63cebb18668d367a934dd141","slug":"south-india-will-soon-get-three-more-vande-bharat-trains-gifts-can-be-found-in-these-states-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat: दक्षिण भारत को जल्द ही तीन और वंदे भारत ट्रेन मिलेंगी, इन राज्यों में मिल सकती है सौगात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Vande Bharat: दक्षिण भारत को जल्द ही तीन और वंदे भारत ट्रेन मिलेंगी, इन राज्यों में मिल सकती है सौगात
Mon, 23 Jan 2023 10:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 23 Jan 2023 10:21 PM IST
सार
कर्नाटक और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने की संभावना है, जबकि आंध्र प्रदेश में 2024 में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।
विज्ञापन
Vande Bharat Express
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
रेलवे दक्षिण भारत में तीन और वंदे भारत ट्रेन शुरू कर सकता है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। नई सेवाओं के लिए जिन मार्गों पर विचार किया जा रहा है, वे तेलंगाना में काचीगुडा से कर्नाटक में बेंगलुरु और तेलंगाना में सिकंदराबाद से आंध्र प्रदेश में तिरुपति और महाराष्ट्र में पुणे तक हैं।
विज्ञापन
इन राज्यों में होने हैं चुनाव
कर्नाटक और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने की संभावना है, जबकि आंध्र प्रदेश में 2024 में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। रेलवे ने पिछले साल नवंबर में चेन्नई-बेंगलुरु-मैसूर मार्ग पर दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की थी।
विज्ञापन
तीन वर्षों में 400 ट्रेन चलाने की योजना
भारतीय रेलवे की इस साल के अंत तक 75 वंदे भारत ट्रेन चलाने और अगले तीन वर्षों में 400 ट्रेन चलाने की योजना है। अब तक नागपुर-बिलासपुर, दिल्ली-वाराणसी, गांधीनगर-मुंबई और चेन्नई-मैसूर सहित विभिन्न मार्गों पर वंदे भारत ट्रेन शुरू की गई हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रमुख ‘मेक-इन-इंडिया’ पहल के तहत चेन्नई के पेरंबूर में इंटीग्रल कोच फैक्टरी (आईसीएफ) द्वारा डिजाइन और निर्मित किया गया है।
विज्ञापन