{"_id":"686b8592159213f8820bdcb2","slug":"south-calcutta-law-college-reopened-on-monday-amid-heavy-security-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kolkata: कड़ी सुरक्षा के बीच फिर से खुला दक्षिण कलकत्ता लॉ कॉलेज, पिछले महीने छात्रा का हुआ था दुष्कर्म","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kolkata: कड़ी सुरक्षा के बीच फिर से खुला दक्षिण कलकत्ता लॉ कॉलेज, पिछले महीने छात्रा का हुआ था दुष्कर्म
Mon, 07 Jul 2025 02:00 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: राहुल कुमार
Updated Mon, 07 Jul 2025 02:00 PM IST
सार
कोलकाता का लॉ कॉलेज सोमवार को एक सप्ताह से अधिक समय तक बंद रहने के बाद कड़े सुरक्षा इंतज़ामों के साथ दोबारा खुला। गौरतलब है कि पिछले महीने इसी कॉलेज परिसर में एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई थी।
विज्ञापन
साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
कोलकाता स्थित लॉ कॉलेज सोमवार को एक सप्ताह से अधिक समय तक बंद रहने के बाद भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच फिर से खोला गया। बता दें कि इस कॉलेज में पिछले महीने एक छात्रा के साथ परिसर में सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी।
कॉलेज की उप-प्राचार्या नयना चटर्जी ने बताया कि कॉलेज खुलने के पहले दिन केवल बीए एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के उन छात्रों को बुलाया गया है जिन्होंने अपनी परीक्षा फॉर्म नहीं भरे थे। कॉलेज परिसर में कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा की निगरानी कर रहे थ, जबकि निजी सुरक्षा गार्ड छात्रों के पहचान पत्र की गहन जांच कर रहे थे।
कॉलेज के गेट खुलते ही लगभग 100 छात्र कॉलेज पहुंचे। इन छात्रों में कई अपने माता-पिता के सात आए थे। प्रथम सेमेस्टर के एक छात्र के पिता शशांक धारा ने कहा कि हम अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं। परीक्षा के प्रत्येक दिन अपने बेटे को कॉलेज तक लेकर जाएंगे जब तक कि स्थिति सामान्य न हो जाए।
विज्ञापन
कॉलेज प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कोलकाता के कसबा इलाके में स्थित इस परिसर को फिर से खोलने का निर्णय कोलकाता पुलिस की अनुमति मिलने के बाद लिया गया। उन्होंने बताया कि कॉलेज के छात्रसंघ कक्ष और सुरक्षा गार्ड के कक्ष को पुलिस ने जांच के लिए सील कर दिया है। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों से 8 जुलाई से अपनी नियमित कक्षाओं के टाइमटेबल का पालन करने के लिए कहा है।
गौरतलब है कि कॉलेज की एक प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ 25 जून को कॉलेज के ही एक पूर्व छात्र और दो सीनियर छात्रों द्वारा दुष्कर्म किया गया था। तीनों आरोपी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की छात्र इकाई से जुड़े हुए बताए गए हैं। इस घटना के विरोध में छात्रों के प्रदर्शन के बाद कॉलेज को 29 जून को बंद कर दिया गया था।