फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Baba Siddique Murder Case Killers Killers Gurmel and Dharamraj Learned Shooting From You Tube Reveal Source

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: तीन महीने पहले से रची जा रही थी साजिश, आरोपियों ने यूट्यूब से सीखा था गोली चलाना

Wed, 16 Oct 2024 08:48 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 16 Oct 2024 08:48 AM IST
सार

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को मारने आए आरोपियों गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप ने छह राउंड फायर किया था। अस्पताल ले जाते वक्त बाबा सिद्दीकी की मौत हो गई थी। फायरिंग के कुछ घंटों बाद ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

विज्ञापन
Baba Siddique Murder Case Killers Killers Gurmel and Dharamraj Learned Shooting From You Tube Reveal Source
मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और अजित पवार वाली एनसीपी के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी की बीते शनिवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। अब इस मामले की गुत्थी सुलझाने की कोशिश हो रही है। ऐसे में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। आरोपियों को लेकर एक और नया दावा किया जा रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाबा सिद्दीकी को मारने की प्लानिंग पुणे में तीन महीने पहले से ही शुरू हो गई थी। हत्यारों ने यूट्यूब से गोली चलाना सीखा था। इतना ही नहीं उनकी स्नैपटचैट तथा इंस्टाग्राम पर ही आपस में बातचीत होती थी। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम सिद्दीकी मर्डर केस में चार लोगों को पकड़ चुकी है। चारों की 21 अक्तूबर तक पुलिस के पास कस्टडी है।

विज्ञापन


एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को मारने आए आरोपियों गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप ने छह राउंड फायर किया था। अस्पताल ले जाते वक्त बाबा सिद्दीकी की मौत हो गई थी। फायरिंग के कुछ घंटों बाद ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। सूत्रों ने बताया कि यह पता लगा है कि आरोपी यूट्यूब पर गोली चलाने का अभ्याल करते थे। अब पुलिस उस जगह के बारे में पता लगा रही है, जहां वे इसका अभ्यास करते थे। 
विज्ञापन


15 से अधिक लोगों के बयान दर्ज
मुंबई क्राइम ब्रांच ने अब तक इस मामले में 15 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें कई गवाह भी शामिल हैं। मुंबई पुलिस ने एनसीपी नेता की हत्या के सिलसिले में एक और आरोपी हरीश कुमार निषाद को गिरफ्तार किया है। इस मामले में यह चौथी गिरफ़्तारी है। पुलिस का दावा है हरीश ने आरोपियों के लिए पैसे और हथियार मुहैया कराए थे। इससे पहले पुलिस की टीम ने पुणे से साजिशकर्ता प्रवीण लोनकर को गिरफ्तार किया था। प्रवीण शुभम का भाई है, जो लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शूटरों को दिए गए थे दो लाख रुपये
उत्तर प्रदेश के बहराइच के रहने वाले 23 साल के हरीश कुमार बालक्रम निषाद को मुंबई की एक अदालत ने मंगलवार को 21 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्रवीण और शुभम लोनकर ने शूटरों गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप को दो लाख रुपये दिए थे और यह पैसा चौथे आरोपी हरीश के जरिए भेजा गया था। हत्याकांड में तीसरा संदिग्ध शूटर शिवा गौतम अभी भी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। हरीश और कश्यप उसी गांव के हैं, जहां वांछित आरोपी गौतम रहता है।

तीन महीने पहले रची गई थी हत्या की साजिश
मुंबई पुलिस ने मंगलवार को बताया कि महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रहे बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश लगभग तीन महीने पहले शुरू हुई थी और आरोपी कई बार बिना हथियारों के उनके घर के पास भी पहुंचे थे। हत्या की साजिश पुणे में रची गई थी। शूटरों को बाबा सिद्दीकी की तस्वीर भी दी गई थी और बताया गया कि यही टारगेट है। पुलिस ने बताया कि वारदात से 25 दिन पहले घर और दफ्तर की रेकी भी की गई थी।

स्नैपचैट और इंस्टाग्राम...
पैसों के अलावा शूटरों को दो मोबाइल फोन भी मुहैया कराए गए थे। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी चैटिंग के लिए स्नैपचैट एप और कॉलिंग के लिए इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने फेसबुक और इंस्टाग्राम अधिकारियों से पोस्ट के बारे में अधिक जानकारी मांगी है। 




पहले हिरासत में लिया जा चुका है शुभम लोनकर 
अप्रैल में मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के बाद बिश्नोई गैंग की संलिप्तता के संदेह के कारण मुंबई पुलिस ने इस साल जून में शुभम लोनकर को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। मगर सबूत नहीं मिलने पर उसे छोड़ दिया गया था। फिर भी उस पर निगरानी रखी गई। लेकिन 24 सितंबर को उसका पता नहीं चल सका। क्राइम ब्रांच ने घटनास्थल के पास मिले एक काले बैग से 7.62 मिमी की बंदूक बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed