फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Sorry Modiji we will not ask about 15 lacs'

सोशल मीडिया: 'गलती हो गई मोदी जी अब नहीं मांगेंगे 15 लाख'

Fri, 18 Nov 2016 07:08 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Fri, 18 Nov 2016 07:08 PM IST
विज्ञापन
'Sorry Modiji we will not ask about 15 lacs'
एटीएम में कतार

नोटबंदी का विरोध कर रही आम आदमी पार्टी सोशल मीडिया पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार को घेर रही है। शुक्रवार को ट्विटर पर ट्रेंड्स में #छुट्टा_दे_दे_रे_मोदी ट्रेंड्स में शामिल रहा। इस हैशटैग के साथ किए गए अधिकतर ट्वीट्स आम आदमी पार्टी समर्थकों की ओर से किए गए।

विज्ञापन


लोग #छुट्टा_दे_दे_रे_मोदी के साथ लोगों को हो रही परेशानियों के बारे में लिख रहे हैं।

डॉ. सफीन (@HasanSafin) ने ट्वीट किया, "कल एक परिवार मिला, गाँव से आया था। ना खाने के लिए छुट्टे थे ना वापिस जाने के लिए। आईडी ना होने की वजह से परेशान था। #छुट्टा_दे_दे_रे_मोदी" 

विज्ञापन

गलती हो गई मोदी जी

'Sorry Modiji we will not ask about 15 lacs'
एचडीएफसी एटीएम के सामने लाइन - फोटो : अमर उजाला

बीएल जैन ईटुन्दा (@babulaljpr) ने ट्वीट किया, "किसी का बच्चा बीमार है, कोई देता नहीं उधार है, बच्चा बचाने दे रे मोदी, #छुट्टा_दे_दे_रे_मोदी।"

नोफल बशीर (@NOUFAL02066000) ने ट्वीट किया, "गलती हो गई अब 15 लाख नहीं मांगेंगे, मगर छुट्टा तो दे दे।" महेश (@mjdoshi) लिखते हैं, "मेहनत की कमाई नहीं मिल रही छुट्टे की तो बात ही छोड़ो।"

कांता धमीजा (@DhamijaKanta) लिखती हैं, "लोगों ने "नौटंकी बंद" करने को कहा मोदी जी ने "नोटबंदी" कर दी।"मुशर्रफ खान (@kmkhan11)लिखते हैं, "नौटंकी-बाजी और फर्री देशभक्ती से पेट नहीं भरता, पब्लिक ये सब जान गई है!"

आदिल अहमद खान (@AdilAmhad) लिखते हैं, "चाय पीनी है #छुट्टा_दे_दे_रे_मोदी।" प्रेरणा ‏@prena_ ने ट्वीट किया, "मोदी सरकार की खासियत ये रही कि उसने हर सवाल का मुंह राष्ट्रवाद और धर्म की तोप की ओर कर दिया_!"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed