फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonu Sood, listening to the story of the contestant, will give ration materials to the entire village of Madhya Pradesh

डांस शो : प्रतिभागी की कहानी सुन रो दिए सोनू सूद, मध्यप्रदेश के पूरे गांव को देंगे राशन सामग्री

Sat, 01 May 2021 11:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 01 May 2021 11:08 PM IST
सार

प्रतिभागी ने अपने डांस के बाद सोनू सूद का धन्यवाद करते हुए कहा कि उसकी बस्ती के लोग मजदूरी करते हैं और लॉकडाउन में काफी परेशानी होती है। इस पर सोनू ने कहा कि जब तक लॉकडाउन है, उनके पूरे गांव को राशन वो पहुंचाएंगे।

विज्ञापन
Sonu Sood, listening to the story of the contestant, will give ration materials to the entire village of Madhya Pradesh
sonu sood - फोटो : instagram/sonu sood

विस्तार

सोनू सूद कोरोना काल में समाज के गरीब व वंचित वर्ग के लिए मसीहा बनकर उभरे हैं। उन्होंने अब मध्यप्रदेश के नीमच के एक गांव को लॉकडाउन के दौरान राशन देने का एलान किया है। 
विज्ञापन


अभिनेता सोनू सूद टीवी के डांस शो में भी एक प्रतिभागी और उसके पूरे गांव के मददगार बनकर उभरे। उन्होंने जब मध्यप्रदेश के नीमच जिले के कलाकार उदय सिंह की कहानी सुनी तो उनकी आंखें भर आईं। उन्होंने मंच से ही घोषणा कर दी कि उदय सिंह के गांव के लोगों के लिए मौजूदा लॉकडाउन के दौरान राशन का प्रबंध करेंगे। दरअसल उदय सिंह ने डांस शो के मंच पर सोनू सूद को उनके काम के लिए सलाम करते हुए गरीबी की बात बताई थी। इसके बाद सोनू ने यह घोषणा की। 
विज्ञापन


शो के प्रसारण से पहले एक वीडियो दिखाया गया। इसमें शो का प्रतिभागी एक कंटेस्टेंट अपनी परफॉर्मेंस के जरिए कोरोना के खिलाफ जंग में विशेष योगदान के लिए सोनू सूद को धन्यवाद दे रहा है। जब स्टेज पर उदय सिंह ने अपने डांस के जरिए सोनू के काम को दिखाया और उन्हें सलाम किया तो सोनू की आंखों से आंसू नहीं रुके।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिभागी के गांव को देंगे राशन
प्रतिभागी ने अपने डांस के बाद सोनू सूद का धन्यवाद करते हुए कहा कि उसकी बस्ती के लोग मजदूरी करते हैं और लॉकडाउन में काफी परेशानी होती है। इस पर सोनू ने कहा कि जब तक लॉकडाउन है, उनके पूरे गांव को राशन वो पहुंचाएंगे। इस पर प्रतिभागी और उनकी मां भी भावुक हो गईं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उदय सिंह नीमच के एक छोटे से गांव का दिहाड़ी मजदूर है। उसने अपनी प्रस्तुति के पूर्व सोनू सूद को अपने गांव की माली हालत बताई थी। उसने कहा था कि गांव में लोगों के पास खाने को नहीं है। इस पर सोनू ने बगैर देर किए पूरे गांव को राशन पहुंचाने की घोषणा कर दी। यह भी कहा कि वह तब तक ऐसा करेंगे जब तक मौजूदा लॉकडाउन खत्म होकर हालात सामान्य नहीं हो जाते। यह वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed