फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sons challenge monthly payment to mother Karnataka High court rejected

Karnataka HC: 'मां-बाप की अनदेखी पर प्रायश्चित का मौका नहीं', हाईकोर्ट ने कहा- देखभाल करना बच्चों का कर्तव्य

Fri, 14 Jul 2023 11:58 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 14 Jul 2023 11:58 PM IST
सार

Karnataka: कर्नाटक हाईकोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें दो भाइयों ने अपनी बुजुर्ग मां को गुजारा भत्ता देने से छूट की मांग की थी।

विज्ञापन
Sons challenge monthly payment to mother Karnataka High court rejected
Karnataka High Court - फोटो : PTI

विस्तार

कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा कि जो बेटे अपने मां-बाप की देखभाल नहीं करते, उन्हें प्रायश्चित का मौका नहीं दिया जा सकता। भगवान की पूजा करने से पहले, माता-पिता, शिक्षकों और अतिथियों का सम्मान करना चाहिए, लेकिन आज की पीढ़ी मां-बाप की देखभाल करने में विफल हो रही है। इनकी संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है जो अच्छी बात नहीं है।

विज्ञापन


जस्टिस कृष्ण एस. दीक्षित की पीठ ने दो भाइयों गोपाल और महेश की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह भी रेखाांकित किया कि विवाह अधिकारों को फिर से स्थापित करने के लिए एक कानून है, लेकिन मां को बेटों के साथ रहने के लिए मजबूर करने को लेकर कानून में कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन


याचिकार्ताओं ने दिया ये तर्क
दोनों भाइयों ने दलील दी थी कि वे अपनी मां की देखभाल के लिए 10-10 हजार रुपये गुजारा भत्ता का भुगतान करने में सक्षम नहीं हैं। हालांकि भाइयों ने दावा किया कि वे अपनी मां की देखभाल करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनकी बहनें साजिश कर मां को अपने घर में रहने के लिए मजबूर कर रही हैं। लेकिन, कोर्ट इस तर्क से सहमत नहीं हुआ। कोर्ट ने कहा, एक बेटे को किराया मिल रहा है। अगर बेटियां न होती तो मां सड़क पर होती। जस्टिस दीक्षित ने मां की देखभाल करने के लिए बेटियों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी का रख सकते हैं ध्यान तो मां का क्यों नहीं
पीठ ने पूछा, अगर कोई आदमी पत्नी की देखभाल कर सकता है, तो वह अपनी मां की देखभाल क्यों नहीं कर सकता? पीठ ने वेदों और उपनिषदों का उल्लेख करते हुए कहा, मां की देखभाल करना बच्चों का कर्तव्य है। बुढ़ापे में मां की देखभाल बेटों को करनी चाहिए। चूंकि दोनों बेटे शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं, इसलिए यह दावा नहीं किया जा सकता कि वे भरण-पोषण नहीं दे सकते। पीठ ने बेटों को अपनी मां को 20 हजार रुपये गुजारा भत्ता देने का भी आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed