फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia won't make me PM: Pranab told daughter Sharmistha after 2004 drama

Pranab Mukherjee: 'सोनिया गांधी मुझे प्रधानमंत्री नहीं बनाएंगी', प्रणब दा ने बेटी से कहा था; किताब में दावा

Tue, 05 Dec 2023 07:06 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 05 Dec 2023 07:06 PM IST
सार

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी द्वारा उनकी जीवन पर लिखी किताब में 2004 में प्रधानमंत्री पद की रेस से जुड़ी बातों का जिक्र है। उन्होंने लिखा, मेरी बाबा से बात हुई थी तो उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी मुझे कभी पीएम नहीं बनाएंगी।

विज्ञापन
Sonia won't make me PM: Pranab told daughter Sharmistha after 2004 drama
सोनिया गांधी के साथ शर्मिष्ठा मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी की एक पुस्तक में छपे अंश ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। उनकी आने वाली पुस्तक 'इन प्रणब, माई फादर: ए डॉटर रिमेम्बर्स' में सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री पद की दौड़ से हटने के फैसले के बाद पिता प्रणब मुखर्जी के साथ बात का जिक्र साझा किया गया है।
विज्ञापन


पुस्तक में छपे अंश के मुताबिक, जब शर्मिष्ठा मुखर्जी ने 2004 में उनके प्रधानमंत्री बनने की संभावनाओं के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि नहीं, सोनिया गांधी मुझे प्रधानमंत्री नहीं बनने देंगी। 2004 में लोकसभा चुनाव जीतने वाली सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस की अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री बनने की उम्मीद थी और उन्हें गठबंधन सहयोगियों का पूरा समर्थन प्राप्त था। लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री बनने का दावा छोड़ दिया था, जिसने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया था। 
विज्ञापन


शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पुस्तक में लिखा, इस पद के लिए शीर्ष दावेदारों के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह और प्रणब के नामों पर चर्चा हो रही थी। मुझे कुछ दिनों तक बाबा से मिलने का मौका नहीं मिला क्योंकि वह बहुत व्यस्त थे, लेकिन मैंने उनसे फोन पर बात की। मैंने उनसे उत्साहित होकर पूछा कि क्या वह पीएम बनने जा रहे हैं। उनका दो टूक जवाब था, नहीं, वह मुझे पीएम नहीं बनाएंगी। वह मनमोहन सिंह होंगे। उन्होंने आगे कहा, लेकिन उन्हें जल्द इसकी घोषणा करनी चाहिए। यह अनिश्चितता देश के लिए अच्छी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, उनके पिता के मन में प्रधानमंत्री न बनाए जाने को लेकर कोई निराशा नही थी। उन्होंने एक पत्रकार से कहा था कि उन्हें सोनिया गांधी से कोई उम्मीद नहीं है। बता दें पुस्तक में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के जीवन से जुड़ी यादों का जिक्र किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed