फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia was emotional, said she was my mother not even my mother in law

भावुक हुईं सोनिया, बोलीं- इंदिरा मेरी सास ही नहीं, मां जैसी भी

Tue, 22 Nov 2016 10:26 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, इलाहाबाद
टीम डिजिटल/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 22 Nov 2016 10:26 AM IST
विज्ञापन
Sonia was emotional, said she was my mother not even my mother in law
सोनियां गांधी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि इंदिरा गांधी न सिर्फ मेरी सास, बल्कि मां भी थीं। मैंने भारतीय रीति-रिवाज और संस्कृति के साथ राजनीति की शुरुआती शिक्षा-दीक्षा भी उन्हीं से सीखी। तकरीबन सोलह बरस एक-दूसरे के सुखदुख साझा किए।

विज्ञापन


सोमवार को इंदिरा गांधी जन्मशती समारोह में राहुल और प्रियंका संग शामिल होने आईं सोनिया, इंदिरा गांधी को याद करते हुए बहुत भावुक हो उठीं। बोलीं, इलाहाबाद की धरती में इंदिरा जी का जन्म हुआ, यहीं बड़ी हुईं और यही उनका विवाह हुआ। यही वजह है कि आज पूरा गांधी परिवार यहां है और उनके जन्मशती समारोह की शुरुआत के लिए इलाहाबाद को चुना गया।
विज्ञापन


उनका व्यक्तित्व करिश्माई था। वह हर जाति, हर तबके और हर धर्म को साथ लेकर चलने वालीं थीं। प्रधानमंत्री बनने के बाद तक उनके सामने विपरीत परिस्थितियां बनी रहीं। उन्हें युद्ध और आतंकवाद जैसी चुनौतियों से जूझना पड़ा लेकिन संघर्ष के दिनों में वह और भी मजबूत हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन के प्रति हमेशा उनका समर्पण बना रहा। उनकी सबसे बड़ी चिंता देश को मजबूत और समतापरक बनाने की थी। शहादत से पहले उन्होंने कहा था, मेरे खून का एक-एक कतरा देश को जीवित रखेगा।’ उनका बलिदान हमेशा याद रहेगा।

अजान हुई तो चुप हो गईं सोनिया

Sonia was emotional, said she was my mother not even my mother in law
इंदिरा गांधी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद

अजान हुई तो चुप हो गईं सोनिया
इंदिरा गांधी जन्मशती समारोह में संबोधन के दौरान सोनिया गांधी बोलते-बोलते उस समय अचानक रुक गईं, जब अजान हुई। अजान सुनते ही उन्होंने सिर पर पल्लू रख लिया। वह तकरीबन पांच मिनट तक चुप रहीं। अजान पूरी हुई तो उन्होंने दोबारा संबोधित करना शुरू किया।

हर शख्स से मिला गांधी परिवार
स्वराज भवन गांधी परिवार का घर है। ऐसा दशकों बाद हुआ जब यहां सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका संग नजर आईं। स्वराज भवन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का गांधी परिवार ने घर आए मेहमान जैसा स्वागत किया। गांधी परिवार का

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed