फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi will unveil the statue of M Karunanidhi in Chennai

डीएमके ने किया पीएम पद के लिए राहुल का समर्थन, स्टालिन बोले- 2019 में मोदी को मिलकर हराएंगे

Sun, 16 Dec 2018 04:17 PM IST
पूजा मेहरोत्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: पूजा मेहरोत्रा Updated Sun, 16 Dec 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi will unveil the statue of M Karunanidhi in Chennai

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले रविवार को एक बार फिर विपक्ष की एकजुटता देखने को मिली। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके नेता एम. करुणानिधि की मूर्ति के अनावरण के मौके पर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केरल के सीएम पी. विजयन समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। 

विज्ञापन


इस दौरान डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने प्रधानमंत्री पद के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की उम्मीदवारी का समर्थन करने का एलान किया। स्टालिन ने कहा कि राहुल गांधी में काबिलियत है कि वह फासिस्ट मोदी सरकार को हरा सकते हैं। मोदी सरकार ने पांच वर्षों के दौरान देश को 15 साल पीछे धकेल दिया है। अगर हम उन्हें दोबारा मौका देंगे तो देश 50 साल पीछे चला जाएगा। पीएम मोदी राजा की तरह व्यवहार करते हैं, इसलिए हम सब एक साथ आएं और मिलकर देश और लोकतंत्र को बचाएं। 
विज्ञापन


देश की संस्थाओं को बर्बाद नहीं करने देंगे: राहुल 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम मोदी सरकार को सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग और आरबीआई जैसे संस्थानों को बर्बाद नहीं करने देंगे। करुणानिधि ने देश की संस्थाओं की रक्षा की थी, लेकिन अब केंद्र में ऐसी सरकार है, जो तमिलनाडु और देश की आवाज को दबा रही है। हम लोग एक साथ मिलकर आने वाले चुनावों में भाजपा को हराने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘हम देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और भारत के विचारों को नष्ट करने वाली राजनीतिक शक्तियों से मिलकर लड़ेंगे। भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस और डीएमके के इरादे मजबूत हैं।’ - सोनिया गांधी, यूपीए अध्यक्ष 

‘लोगों ने भाजपा सरकार को चुना और सभी संस्थाएं बर्बाद हो गईं। सरकार सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। सीबीआई प्रमुख को हटा दिया जाता है। आरबीआई गवर्नर इस्तीफा देते हैं। संघवाद नष्ट हो गया।’ - चंद्रबाबू नायडू, मुख्यमंत्री, आंध्र प्रदेश 


सोनिया गांधी ने किया प्रतिमा का अनावरण 

इससे पहले, डीएमके मुख्यालय पर सोनिया गांधी ने करुणानिधि की कांस्य की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान अभिनेता रजनीकांत, भाजपा नेता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणस्वामी समेत कई दिग्गज नेता और कलाकार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed