फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi to lead 'united' Opposition on December 27

नोटबंदी पर विपक्ष को फिर एकजुट करने में जुटी सोनिया गांधी

Sun, 25 Dec 2016 06:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Sun, 25 Dec 2016 06:23 AM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi to lead 'united' Opposition on December 27
कांग्रेस ने एक बार फिर विपक्षी दलों को एक साथ लाने की कोशिश शुरू कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में विपक्षी पार्टियों को एक मंच पर लाकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी है। इसके लिए सोनिया गांधी ने 27 दिसंबर को विपक्षी दलों को न्योता भेजा है। बैठक में विपक्षी दल के नेता नोटबंदी को लेकर अगली रणनीति पर विचार करेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नोटबंदी पर स्थितियां सुधरने में पचास दिनों की मियाद पूरी होने पर विपक्ष फिर लामबंद हो रहा है। हालांकि कुछ राजनीतिक दल खासकर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की क्या रणनीति होगी इसे लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है।
विज्ञापन


संसद सत्र के अंतिम दिन दोनों ही पार्टियों ने कांग्रेस के साथ राष्ट्रपति भवन जाने से इनकार कर दिया था। संसद के शीतकालीन सत्र में जिस तरह से समूचे विपक्ष ने एकता दिखाते हुए सरकार की मुश्किलें बढ़ाई थी ऐसी ही कुछ कोशिश फिर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटबंदी पर कांग्रेस की क्या रणनीति रहे और संबंधित राज्यों में इस मुद्दे को कैसे उठाया जाए इसके लिए पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं की बैठक एक दिन पहले यानि 26 दिसंबर को बुलाई है। बैठक में पार्टी नोटबंदी से जुड़े विभिन्न आयामों पर आपस में चर्चा करेगी। नोटबंदी के चलते किन क्षेत्रों में बेरोजगारी और मंदी बढ़ी है इसके लिए आनंद शर्मा के नेतृत्व में एक कमेटी भी बनाई थी। बैठक में उस पर भी चर्चा होगी। नोटबंदी से किसानों खासकर खेती को क्या नुकसान हुआ है इस पर भी पार्टी नेता चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed