फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi tells why she did not become PM, why she believe in Manmohan Singh

सोनिया गांधी ने बताया कि आखिर क्यों नहीं बनीं PM, मनमोहन सिंह पर क्यों किया भरोसा

Fri, 09 Mar 2018 06:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 09 Mar 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi tells why she did not become PM, why she believe in Manmohan Singh

साल 2004 में मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर सोनिया गांधी ने एक बयान दिया है।  सोनिया ने कहा कि वह अपनी सीमाओं को जानती थीं। उन्हें पता था कि मनमोहन सिंह उनसे बेहतर उम्मीदवार थे। एक कार्यक्रम में सोनिया गांधी ने कहा, 'मुझे अपनी सीमाओं के बारे में पता था। मैं यह भी जानती थी कि मनमोहन सिंह मुझसे बेहतर प्रधानमंत्री साबित होंगे।' 

विज्ञापन


पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष उस सवाल का जवाब दे रही थीं जिसमें उनसे पूछा गया था कि साल 2004 में यूपीए के सत्ता में आने पर उन्होंने खुद को पीएम के रूप में क्यों नहीं चुना था। रायबरेली से सांसद सोनिया ने कहा कि यदि पार्टी निर्णय लेती है तो मैं 2019 में भी फिर अपनी संसदीय सीट से ही चुनाव लड़ूंगी। 71 वर्षीय गांधी 19 साल तक कांग्रेस अध्यक्ष रहीं।
विज्ञापन


बता दें कि जिस सवाल का जवाब देते हुए सोनिया गांधी ने यह बात कही है, उस समय भाजपा सोनिया पर विदेशी मूल की महिला होने का आरोप लगा रही थी। 2004 के आम चुनाव में सत्ता हासिल करने के बाद तब सोनिया पर यह दबाव भी साफ देखा जा रहा था कि वो क्या फैसला लेती हैं क्योंकि पार्टी ने चुनाव उन्हीं के नाम पर लड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में पीएम बनने के लिए पार्टी के भीतर भी सोनिया पर काफी दबाव बन रहा था। पार्टी में इस मुद्दे पर लंबी बहस के बाद सोनिया ने मनमोहन सिंह का नाम आगे करते हुए खुद को तब पार्टी अध्यक्ष की भूमिका में ही रखा था। इसके बाद सोनिया के इस फैसले से विपक्ष (भाजपा) का सोनिया के विदेशी मूल की नागरिकता का विरोध भी ठंडा पड़ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed