फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia gandhi said congress alliance ensure BJP defeat in 2019 lok sabha election

सोनिया गांधी ने खोज निकाला PM मोदी का तोड़, बताया 2019 में ऐसे हारेगी भाजपा

Fri, 09 Feb 2018 08:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Feb 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
Sonia gandhi said congress alliance ensure BJP defeat in 2019 lok sabha election

कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 2019 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए समान विचार वाले दलों के साथ गठबंधन पर विचार करने की बात कही है।

विज्ञापन


दिल्ली में सीपीपी  मीटिंग में सोनिया ने कहा कि 'गुजरात विधानसभा और राजस्थान उपचुनाव में पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष (राहुल गांधी) और समान विचार वाले दलों के साथ जुड़कर काम करने के लिए मैं भाजपा को 2019 में हराने के लिए तैयार हूं। जिससे भारत एक बार फिर लोकतांत्रिक, समावेशी, धर्मनिरपेक्ष, सहिष्णु और आर्थिक रूप से प्रगति के पथ पर वापस लौट आएगा।'
विज्ञापन


यही नहीं सोनिया ने आगे कहा 'गुजरात और राजस्थान में पार्टी के प्रदर्शन से साफ है कि देश में बदलाव की हवा चल निकली है इसलिए सभी कार्यकर्ता 2019 की तैयारी शुरू कर दें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कांग्रेस ने गुजरात चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देते हुए 80 सीटों पर जीत हासिल की थी वहीं हाल ही में राजस्थान में विधानसभा की तीन सीटों पर हुए उपचुनाव में पार्टी ने भाजपा को हराया है।


गौरतलब है कि 2014  में हुए आम  चुनाव में कांग्रेस को भाजपा ने बुरी तरह हराया था। कांग्रेस महज 44 सीटों पर ही सिमट कर रह गई थी। वहीं भाजपा ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और नरेंद्र मोदी के करिशमे के चलते कुल 283 सीटें हासिल की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed