{"_id":"5aad42844f1c1bb3758b5fb7","slug":"sonia-gandhi-referred-to-pm-narendra-modi-as-a-dramatist-in-84th-congress-convention","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी पर सोनिया गांधी का बड़ा हमला, बताया ड्रामेबाज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री मोदी पर सोनिया गांधी का बड़ा हमला, बताया ड्रामेबाज
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
कांग्रेस पार्टी के 84 वें महाधिवेशन में बोलते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बड़ा हमला बोला। सोनिया गांधी ने मोदी सरकार को अहंकार, सत्ता के नशे में चूर, कांग्रेस को बर्बाद करने में कोई कसर न छोड़ने वाली, फर्जी मुकदमों में फंसाने वाली, मीडिया को प्रताड़ित करने वाली, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा गिराने वाली, संसद की उपेक्षा करने वाली बताया।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष ने मौजूदा मोदी सरकार को देश के मूल्यों के लिए बड़ी चुनौती करार दिया और कांग्रेस जनों से मिलकर इसका डटकर मुकाबला करने की अपील की। सोनिया गांधी ने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री पर भी कटाक्ष किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोग अब समझ गए हैं कि 2014 के सबका साथ, सबका विकास, न मैं खाऊंगा, न खाने दूंगा जैसे उनके वादे और रेडियो पर उनकी मन की बातें सिर्फ और सिर्फ ड्रामेबाजी थी। वोट हथियाने की चाल थी। कुर्सी हथियाने की चाल थी।
विज्ञापन