{"_id":"59675fa34f1c1bb2418b4d7f","slug":"sonia-gandhi-plans-congress-s-new-communication-strategy","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीडिया मैनेजमेंट के लिए सोनिया को पुराने चेहरों पर भरोसा, बनाई नई टीम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मीडिया मैनेजमेंट के लिए सोनिया को पुराने चेहरों पर भरोसा, बनाई नई टीम
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 13 Jul 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है। मीडिया मैनेजमेंट के लिए कांग्रेस ने नई टीम बनाई है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मीडिया में पार्टी की बात दमदार तरीके से पहुंचाने के लिए एक संचार रणनीति समूह का गठन किया है।
विज्ञापन
इस समूह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। यह समूह हर दिन मीडिया में आने वाली खबरों पर आपस में चर्चा कर पार्टी का पक्ष तय करेगा। इस समूह का काम मीडिया विभाग की मदद करना होगा।
विज्ञापन
इस संचार समूह में राज्यसभा में विपक्ष नेता गुलाम नबी आजाद, लोकसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, पूर्व वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा, गुलाम नबी आजाद, मणिशंकर अय्यर, जयराम रमेश, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुष्मिता देव आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
मीडिया अनुसंधान विभाग के अध्यक्ष राजीव गौड़ा और रणदीप सिंह सुरजेवाला पूर्व की तरह मीडिया विभाग के प्रभारी रहेंगे। इसके अलावा पीएल पूनिया को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है, जबकि आरपीएन सिंह को झारखंड कांग्रेस का प्रभार सौंपा गया है।