{"_id":"585593994f1c1be85164a556","slug":"sonia-gandhi-love-goa-over-delhi-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से ज्यादा सोनिया गांधी को 'प्रदूषण मुक्त' गोवा पसंद: राहुल ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दिल्ली से ज्यादा सोनिया गांधी को 'प्रदूषण मुक्त' गोवा पसंद: राहुल
एजेंसी/ पणजी
Updated Sun, 18 Dec 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि उनकी मां एवं पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को दिल्ली से अच्छा गोवा लगता है क्योंकि उन्हें महसूस हुआ है कि गोवा में प्रदूषण नहीं हैं और यहां के लोग ‘बहुत अच्छे’ हैं।
राहुल ने शुक्रवार शाम फटोर्डा गांव में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘गोवा में आकर मुझे बहुत खुशी हुई है... कुछ ही दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष भी यहां आई थीं।’ यह गांव यहां से करीब 30 किलोमीटर दूर है। राहुल ने अपने भाषण के शुरू में कहा, ‘जब दिल्ली वापस आईं तो मैंने उनसे पूछा कि कैसी हैं आप, तो कहती हैं कि मैं गोवा वापस जाना चाहती हूं।’
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, ‘उन्होंने (सोनिया गांधी) कहा, मुझे गोवा की हवा अच्छी लगी, गोवा में प्रदूषण नहीं है... गोवा के लोग बहुत अच्छे हैं।’ नवंबर के मध्य में सोनिया ने तटीय राज्य का दौरा किया था। अपने दौरे के दौरान वह दक्षिण गोवा के एक रिजॉर्ट में ठहरी थीं।