फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi is trying to create a rift in JDU by says KC Tyagi

सोनिया ने विपक्ष की बैठक में JDU  को बुलाया, केसी त्यागी बोले- तोड़ने की कोशिश न करें

Fri, 11 Aug 2017 03:57 PM IST
amarujala.com- Presented: मोहित
amarujala.com- Presented: मोहित Updated Fri, 11 Aug 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi is trying to create a rift in JDU by says KC Tyagi
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में शुक्रवार को बुलाई गई 18 विपक्षी दलों की बैठक में जेडीयू को शामिल करने पर केसी त्यागी ने पार्टी में दरार डालने वाला बताया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बिहार में महागठबंधन से अलग होकर एनडीए का दामन थामने वाली जेडीयू को कांग्रेस ने अभी भी विपक्ष दलों की सूची से बाहर नहीं किया है। कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से सभी विपक्षी पार्टियों को आमंत्रित किया गया है। 
विज्ञापन

 
माना जा रहा है कि नीतीश के एनडीए में शामिल होने से विपक्ष कमजोर न हो इसके लिए कांग्रेस की तरफ से एकजुटता के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं कहा जा रहा है कि नीतीश को निमंत्रण नहीं दिया है जबकि जेडीयू से नाराज चल रहे शरद यादव को बुलाया गया है। शरद यादव अब भी खुद को महागठबंधन के साथ बता रहे हैं।

इसके अलावा उन्होंने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अहमद पटेल की मदद कर पार्टी से खुद का दावा न छोड़ने के भी संकेत दिए हैं। उनके समर्थकों का दावा है कि 14 राज्यों के पार्टी अध्यक्ष शरद यादव के साथ हैं। ऐसे में साफ है कि कांग्रेस जदयू के नाम पर शरद यादव का समर्थन और रिश्ता जोड़कर चल रही है।

बता दें कि विपक्ष की इस बैठक में मॉब लींचिंग, संसद में सरकार को घेरने की रणनीति पर बातचीत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed