फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi calls Agnipath scheme directionless, accuses Center of ignoring voice of youth

Agnipath Scheme: सोनिया गांधी ने अग्निपथ को बताया दिशाहीन, केंद्र पर युवाओं की आवाज नजरअंदाज करने का आरोप

Sat, 18 Jun 2022 08:34 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 18 Jun 2022 08:34 PM IST
सार

इससे पहले आज सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज करते हुए कहा था कि माफीवीर पीएम को कृषि कानूनों की तरह यह योजना भी वापस लेनी पड़ेगी। 

विज्ञापन
Sonia Gandhi calls Agnipath scheme directionless, accuses Center of ignoring voice of youth
सोनिया गांधी - फोटो : Social media

विस्तार

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना को दिशाहीन करार दिया है। उनकी ओर से पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान जारी किया। इसमें केंद्र सरकार पर आरोप लगाया गया है कि वह युवाओं की आवाज को नजरअंदाज कर रही है। 

विज्ञापन

बयान में कहा गया है कि सेना में भर्ती की नई योजना पूरी तरह से दिशाहीन है। सोनिया गांधी ने युवाओं से अहिंसक और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध की अपील की। कहा कि इस आंदोलन में कांग्रेस युवाओं के साथ है। 
विज्ञापन


सोनिया गांधी ने कहा, युवाओं का दर्द समझती हूं
युवाओं के नाम जारी बयान में सोनिया गांधी ने कहा है कि आप सेना में भर्ती होकर देशसेवा का महत्वपूर्ण काम करने की अभिलाषा रखते हैं। सेना में लाखों पद खाली होने के बाद भी पिछले तीन साल से भर्ती नहीं होने का दर्द मैं समझ सकती हूं। एयरफोर्स में भर्ती परीक्षा देकर रिजल्ट व नियुक्ति का इंतजार कर रहे युवाओ के साथ मेरी पूरी सहानुभूति है। मुझे दुख है कि सरकार ने आपकी आवाज को दरकिनार कर नई आर्मी भर्ती योजना की घोषणा की है, जो कि पूरी तरह से दिशाहीन है। आपके साथ कई पूर्व सैनिक व रक्षा विशेषज्ञों ने भी इस पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस आपके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। योजना को वापस करवाने के लिए संघर्ष करने व आपके हितों की रक्षा करने का वादा करती है। हम एक सच्चे देशभक्त की तरह सत्य, अहिंसा, शांति व संयम के मार्ग पर चलकर सरकार के सामने आपकी आवाज उठाएंगे। आप से अनुरोध है कि जायज मांगों के लिए आप शांतिपूर्ण व अहिंसक ढंग से आंदोलन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले आज सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज करते हुए कहा था कि माफीवीर पीएम को कृषि कानूनों की तरह यह योजना भी वापस लेनी पड़ेगी। 


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत में तेजी से सुधार
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। सर गंगाराम अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्हें करीब एक सप्ताह पूर्व अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में जांच के दौरान उनके निचले श्वसन पथ में फंगल संक्रमण पाया गया था। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया, कांग्रेस अध्यक्ष का कोरोना बाद की समस्याओं और इन्फेक्शन का उपचार चल रहा है। प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें 23 जून को पूछताछ के लिए पेश होने का समन दे रखा है। राहुल गांधी को अगले दौर की पूछताछ के लिए सोमवार को एजेंसी के सामने पेश होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed